Samsung Galaxy Tab S3 को भारत में मंगलवार को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

सैमसंग इंडिया मंगलवार को बैंगलुरु में एक इवेंट आयोजित करने वाली है जहां वह Samsung Galaxy Tab S3 को लॉन्च कर सकती है। दक्षिण कोरिया की इस इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के टैबलेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी इस इवेंट में ही मिल पाएगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 जून 2017 19:09 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग इंडिया मंगलवार को बैंगलुरु में एक इवेंट आयोजित करने वाली है
  • गैलेक्सी टैब एस3 को फरवरी में किया गया था लॉन्च
  • टैबलेट में 9.7 इंच क्यूएक्सजीए (2048x1536 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
सैमसंग इंडिया मंगलवार को बैंगलुरु में एक इवेंट आयोजित करने वाली है जहां वह Samsung Galaxy Tab S3 को लॉन्च कर सकती है। दक्षिण कोरिया की इस इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के टैबलेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी इस इवेंट में ही मिल पाएगी। कंपनी का इनवाइट बेहद ही साधारण है। ‘Work, Play, My Way’ टैगलाइन का इस्तेमाल तस्वीर में हुआ है। तस्वीर में डिवाइस को धुंधला सा आउटलाइन है और इसमें होम बटन को भी दिखाया गया है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 को सबसे पहले इस साल फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 के स्पेसिफिकेशन बात करें तो इस सैमसंग टैबलेट में 9.7 इंच क्यूएक्सजीए (2048x1536 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 में फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में यह टैबलेट वाई-फाई ऑनली और एलटीई वेरिएंट में उपलब्ध है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और यूएसबीब 31 टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। गैलेक्सी टैब एस3 का डाइमेंशन 237.3x169x6 मिलीमीटर और वाई-फाई ओनली वेरिएंट का वज़न 429 ग्राम जबकि एलटीई वेरिएंट का वज़न 434 ग्राम है। इस टैबलेट में एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमेट्रिक सेंसर और आरजीबी सेंसर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Light and easy to carry around
  • Cellular data connectivity
  • S-Pen included
  • Bad
  • Limited multitasking
  • Android still isn’t great on tablets
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

9.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 820

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2048x1536 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.