10.5 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Samsung Galaxy Tab A8 (2021)! स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Tab A8 (2021) की कीमत यूरोप में EUR 220 (लगभग 18,600) और EUR 300 (लगभग 25,700 रुपये) होगी।

10.5 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Samsung Galaxy Tab A8 (2021)! स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A8 (2021) में मिल सकता है क्वाड स्पीकर सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 2021 की बैटरी 7,040 एमएएच की हो सकती है
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 2021 की बैटरी 7,040 एमएएच की हो सकती है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab A8 (2021) पिछले कुछ महीनों से लीक्स का हिस्सा बना हुआ है और अब नई लीक में इस अघोषित टैबलेट के सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्राप्त हुई है। सैमसंग गैलेक्सी ए8 का यह नया वर्ज़न 10.5 इंच एलसीडी स्क्रीन के साथ आ सकता है। इस डिस्प्ले में 2,000x1,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। लीक में टैब के हाई-क्वालिटी इमेज रेंडर्स को भी दिखाया गया है, जिसमें टैब के सिस्टमैटिक बेजल्स डिज़ाइन देखे जा सकते हैं।
 

Samsung Galaxy Tab A8 (2021) specifications (expected)

Samsung Galaxy Tab A8 (2021) के फुल स्पेसिफिकेशन की जानकारी ट्विटर के माध्यम से टिप्सटर Snoopy Tech ने लीक की है। लीक के अनुसार, टैब में 10.5 इंच एलसीडी डिस्प्ले मिल सकता है, जो कि मौजूदा Tab A8 के 8 इंच डिस्प्ले मॉडल से बड़ा होगा। इसके अलावा, इस टैब में Unisoc Tiger T618 प्रोसेसर मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 2021 में 4 जीबी रैम और तीन स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं, जिसमें 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी विकल्प शामिल होंगे। टैब की बैटरी 7,040 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, ने सैमसंग गैलेक्सी ए8 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें क्वाड-स्पीकर सेटअप मौजूद होगा। टिप्सटर का कहना है कि टैब का भार 476 ग्राम और 6.9mm मोटा होगा।

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 2021 वाई-फाई वेरिएंट्स को लेकर माना जा रहा है कि इन्हें गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। टैब के वाई-फाई मॉडल का सिंगल-कोर स्कोर 1,704 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 5,256 प्वाइंट्स है। जबकि एलटीई वेरिएंट का सिंगल-कोर स्कोर 1,625 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 5,285 प्वाइंट्स है।
 

Samsung Galaxy Tab A8 (2021) pricing, variants (expected)

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Tab A8 (2021) की कीमत यूरोप में EUR 220 (लगभग 18,600) और EUR 300 (लगभग 25,700 रुपये) होगी।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 13MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  3. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  4. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  6. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  7. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  8. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  9. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »