Oukitel RT6 टैबलेट 20,000mAh बैटरी, 8GB रैम, 33W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

ऑकीटेल आरटी6 टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह कंपनी का सबसे पावरफुल एंड्रॉयड टैबलेट कहा जा रहा है।

Oukitel RT6 टैबलेट 20,000mAh बैटरी, 8GB रैम, 33W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: AliExpress

Oukitel RT6 टैबलेट में 20000mAh बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में 1200 x 1920 पिक्सल वाला 10.1 इंच डिस्प्ले है
  • डिवाइस में Media Tek MT8788 चिपसेट दिया गया है।
  • चार्जिंग के लिए यह USB-C पोर्ट के साथ आता है।
विज्ञापन
Oukitel की ओर से एक धांसू टैबलेट लॉन्च किया गया है जिसमें 20 हजार mAh की बैटरी दी गई है। यह Android 13 पर चलता है और इसमें कई तरह के सर्टिफिकेशन दिए गए हैं जिससे यह एक टफ टैबलेट बन जाता है। मसलन इसमें IP68, IP69K, MIL-STD-810 रेटिंग है जिससे यह रग्ड टैबलेट कहलाता है। इसके साथ अलग हो सकने वाला एक किकस्टैंड भी दिया गया है। 10.1 इंच डिस्प्ले वाले इस टैबलेट में 33W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
 

Oukitel RT6 Tablet Price

Oukitel RT6 टैबलेट को 252 डॉलर (21,175 रुपये) में पेश किया गया है। यह फिलहाल AliExpress पर लिस्टेड है। इसके साथ कंपनी ने कुछ डिस्काउंट ऑफर्स भी दिए हैं। 
 

Oukitel RT6 Tablet Specifications

ऑकीटेल आरटी6 टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह कंपनी का सबसे पावरफुल एंड्रॉयड टैबलेट कहा जा रहा है। इसमें 10.1 इंच का डिस्प्ले है और एक्सपेंड हो सकने वाली रैम दी गई है। इसमें हैवी ड्यूटी रियर पैनल किक स्टैंड दिया गया है। जिससे यह और ज्यादा टिकाऊ तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे लैपटॉप को कैरी करने के लिए एक हैंडल की तरह से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

टैबलेट में 1200 x 1920 पिक्सल वाला 10.1 इंच डिस्प्ले है जिसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। रैम एक्सपेंड हो सकती है जिससे मल्टीटास्किंग भी इसमें की जा सकती है। डिवाइस में Media Tek MT8788 चिपसेट दिया गया है। सबसे खास बात इसमें 20000mAh की धांसू बैटरी है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग के लिए यह USB-C पोर्ट के साथ आता है। वीडियो और गेमिंग के लिए टैबलेट लम्बा बैटरी बैकअप दे सकता है, ऐसा कहा गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »