16MP कैमरा वाला Oukitel RT3 टैबलेट लॉन्च, पानी में डूबकर भी नहीं होगा खराब

AliExpress पर Oukitel ने RT3 की शुरुआती कीमत 499.98 डॉलर यानी कि 41,354 रुपये है, हालांकि 70% आसान छूट के बाद 149.99 डॉलर यानी कि 12,406 रुपये में उपलब्ध है।

16MP कैमरा वाला Oukitel RT3 टैबलेट लॉन्च, पानी में डूबकर भी नहीं होगा खराब

Photo Credit: Oukitel

ख़ास बातें
  • Oukitel ने अपना पहला 8 इंच का टैबलेट Oukitel RT3 लॉन्च कर दिया है।
  • Oukitel RT3 में 8 इंच की IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।
  • Oukitel ने RT3 की शुरुआती कीमत 499.98 डॉलर यानी कि 41,354 रुपये है।
विज्ञापन
Oukitel ने मार्केट में अपना पहला 8 इंच का टैबलेट Oukitel RT3 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट मजबूत बॉडी के साथ आता है, जिसक इस्तेमाल कठोर से कठोर स्थिति में किया जा सकता है। आइए इस टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ कीमत के बारे में एक नजर डालते हैं।
 

Oukitel RT3 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Oukitel RT3 में 8 इंच की IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जो कि 400 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है और स्क्रैच रेसिस्टेंट है। प्रोटेक्शन के लिए इस गैजेट में रबर केस दिया गया है। यह एक वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ, ड्रॉप-रिस्टेंट और वाइब्रेशन रेसिस्टेंट टैबलेट है जो कि IP68/IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यह टैबलेट 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट्स तक रह सकता है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो इस टैबलेट में ऑक्टा कोर MediaTek Helio P22 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात की जाए तो इसमें 16 मेगापिक्सल सोनी IMX519 प्राइमेरी कैमरा दिया गया है जो कि LED फ्लैश को सपोर्ट करता है। इसकी बदौलत रोशनी और कम रोशनी में बेहतर फोटो क्लिक की जा सकती है। वहीं इस टैबलेट के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, ब्लूटूथ 5.3, 4G/5G वाईफाई, बारकोड स्कैनिंग, ओटीजी, टूलबेग कंपेटिबिलिटी और ड्यूल स्पीकर दिए गए हैं। इस टैबलेट में दो सिम या फिर एक सिम और एक एसडी कार्ड लगा सकते हैं। डाइमेंशन की बात की जाए तो Oukitel RT3 का वजन 538.1 ग्राम, लंबाई 209 mm, चौड़ाई 136.6 mm और वजन 14 mm है।
 

Oukitel RT3 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो AliExpress पर Oukitel ने RT3 की शुरुआती कीमत 499.98 डॉलर यानी कि 42,847 रुपये है, हालांकि 70% आसान छूट के बाद 149.99 डॉलर यानी कि 12,853 रुपये में उपलब्ध है। यह मौका सिर्फ 25 दिसंबर, 2022 तक ही सीमित है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »