Oppo Pad Air टैबलेट के साथ Enco X2 TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Pad Air के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। टैबलेट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 18 जुलाई 2022 21:00 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad Air की भारत में शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है
  • 10,999 रुपये में लॉन्च हुए है Oppo Enco X2 TWS ईयरबड्स
  • ऑक्टा-कोर 6nm Snapdragon 680 SoC पर काम करता है ओप्पो टैबलेट

Oppo Pad Air के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है

Oppo Pad Air और Oppo Enco X2 TWS ईयरबड्स को सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया। नए टैबलेट और ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को Oppo Reno 8 सीरीज के साथ पेश किया गया था। Qualcomm Snapdragon 680 SoC पर काम करने वाला ओप्पो पैड एयर भारत में कंपनी का पहला टैबलेट है। इसमें 4GB रैम मिलती है, जिसे इंटरनल स्टोरेज का उपयोग करके 7GB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट को इस साल मई में चीन में पेश किया गया था। वहीं, नए Oppo Enco X2 ईयरबड्स में एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) और अल्ट्रालाइट डायफ्राम के साथ 11mm डुअल डायनेमिक ड्राइवर्स शामिल हैं।
 

Oppo Pad Air, Oppo Enco X2 price in India availability, availability

Oppo Pad Air के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। टैबलेट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। इसे केवल ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

दूसरी ओर, Oppo Enco X2 ईयरबड्स की भारत में कीमत 10,999 रुपये है। इन्हें ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

टैबलेट 23 जुलाई से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा, जबकि Oppo Enco X2 को 25 जुलाई को उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों Flipkart के जरिए देश में बेचे जाएंगे।
Advertisement
 

Oppo Pad Air specifications

नया ओप्पो पैड एयर Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर चलता है और इसमें 2,000x1,200 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 10.36-इंच डिस्प्ले शामिल है। डिस्प्ले 225ppi की पिक्सल डेंसिटी और 360 nits तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि लो ब्लू लाइट के लिए डिस्प्ले को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन प्राप्त है। नया टैबलेट ऑक्टा-कोर 6nm Snapdragon 680 SoC पर काम करता है, जो Adreno 610 GPU और 6GB तक LPDDR4x रैम के साथ जुड़ा है।

कैमरों की बात करें, तो Oppo Pad Air में पीछे की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है, जिसमें f/2.0 लेंस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है, जिसमें f/2.2 लेंस है। टैबलेट 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज से लैस आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (512GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह ऑन-द-गो (OTG) डेटा ट्रांसफर को भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

Oppo Pad Air पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और मैग्नेटोमीटर शामिल हैं। इसके अलावा, टैबलेट फेस रिकग्निशन फीचर को भी सपोर्ट करता है।

Oppo Pad Air में 7,100mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक का वीडियो कॉलिंग टाइम देने में सक्षम है। इसमें Dolby Atmos सपोर्टेड क्वाड स्पीकर हैं। टैबलेट का डाइमेंशन 245.08x154.84x6.94 mm और वज़न 440 ग्राम है।
Advertisement
 

Oppo Enco X2 specifications

नए Oppo Enco X2 ईयरबड्स को Dynaudio द्वारा ट्यून किया गया है। इसमें एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) शामिल है। इनमें अल्ट्रालाइट डायफ्राम के साथ 11 mm डायनेमिक ड्राइवर हैं। दावा किया गया है कि ईयरबड्स 20–40,000Hz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज देते हैं। TWS ईयरबड्स में तीन माइक्रोफोन हैं। Oppo Enco X2 ईयरबड्स वायरलेस Hi-Res ऑडियो के लिए सर्टिफाइड हैं। ईयरबड्स में Dolby बाइनौरल रिकॉर्डिंग फीचर है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह व्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को स्पष्ट ऑडियो रिकॉर्ड करने में मदद करेगा।
 
ईयरबड्स में LHDC 4.0, AAC, और SBC ऑडियो कोडेक सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी है, जिसकी अधिकतम ऑपरेटिंग रेंज 10 मीटर है। इसके अलावा, यह IPX5 सर्टिफाइड है। ओप्पो का कहना है कि अकेले Oppo Enco X2 ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। ईयरबड्स के केस में मौजूद बैटरी को भी मिलाया जाए, तो ANC ऑन के साथ ये दावे अनुसार, 20 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देने में सक्षम हैं।
Advertisement

प्रत्येक ईयरबड के अंदर 57mAh की बैटरी और चार्जिंग केस के अंदर 566mAh की बैटरी है। केस को यूएसबी टाइप-सी केबल के जरिए चार्ज किया जा सकता है। केस के साथ Oppo Enco X2 ईयरबड्स का डाइमेंशन 66x49.3x22.7mm है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.7 ग्राम है और चार्जिंग केस के साथ मिलाकर इनका वजन 56.4 ग्राम होता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp display, stylus support
  • Good build quality
  • Long battery life
  • Good sound quality
  • Bad
  • No 3.5mm headphone jack
  • Not recommended for productivity
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.36 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7100 एमएएच
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Dual-driver setup, advanced Bluetooth codec support
  • Comfortable fit, good controls
  • Decent ANC performance
  • Very good audio and call performance
  • Superb value for money
  • Bad
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.