Oppo Pad 5 में हो सकता है MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट

बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर एक Android टैबलेट की मॉडल नंबर - Oppo OPD2506 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Pad 5 हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 सितंबर 2025 16:31 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में 12.1 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है
  • Oppo Pad 4 Pro की तुलना में इसमें अपग्रेड हो सकते हैं
  • इसे ग्रे, सिल्वर और पर्पल कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

इस टैबलेट में 12.1 इंच LCD स्क्रीन 3K+ रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Oppo का Oppo Pad 5 अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही Oppo Find X9 सीरीज भी पेश की जा सकती है। इस टैबलेट में 12.1 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 10,300 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसे ग्रे, सिल्वर और पर्पल कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर एक Android टैबलेट की मॉडल नंबर - Oppo OPD2506 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Pad 5 हो सकता है। इसे सिंगल-कोर और मल्टी-कोर बेंचमार्क टेस्ट्स में क्रमशः 2,673 प्वाइंट और 7,839 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इस लिस्टिंग में Oppo Pad 5 में Android 16 और 12 GB का RAM दिख रहा है। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट है, जो MediaTek Dimensity 9400+ हो सकता है। इस चिपसेट का प्राइम स्कोर 3,73 GHz पर सीमित है। इसके अलावा तीन कोर 3.30 GHz और चार कोर 2.40 GHz की स्पीड के साथ हैं। 

इस टैबलेट को 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Oppo के Pad 4 Pro की तुलना में इसमें अपग्रेड हो सकते हैं। Oppo Pad 4 Pro में 13.2 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। इसमें 16 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज है। 

इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Oppo Pad 5 में 12.1 इंच LCD स्क्रीन 3K+ रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इस टैबलेट को ग्रे, सिल्वर और पर्पल कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Oppo Pad 5 में 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। इस टैबलेट की 10,300 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
  2. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  3. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
  2. 13MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
  4. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है एडवांस्ड फीचर्स वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
  6. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  7. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
  8. इंतजार खत्म! Gmail का सबसे बड़ा अपडेट, अब बदलें अपना पुराना Gmail ID, मिलेगा पसंद का यूजरनेम
  9. Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 से लैस, जानें सबकुछ
  10. Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.