Oppo Pad 3 टैबलेट 9510mAh बैटरी, बड़े डिस्‍प्‍ले के साथ होगा लॉन्‍च! जानें डिटेल्‍स

Oppo का नया टैबलेट Oppo Pad 3 Pro कुछ समय पहले ही पेश किया गया है। अब कंपनी इसके बेस मॉडल Oppo Pad 3 को लाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 नवंबर 2024 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad 3 जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • रेनो 13 सीरीज के साथ आ सकता है नया टैब
  • 67W चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी मिलने की उम्‍मीद

नए ओपो पैड के साथ कंपनी Reno 13 सीरीज को भी लॉन्‍च करने की तैयारी में है। (Oppo Pad 3 Pro की तस्‍वीर।)

Oppo का नया टैबलेट Oppo Pad 3 Pro कुछ समय पहले ही पेश किया गया है। अब कंपनी इसके बेस मॉडल Oppo Pad 3 को लाने की तैयारी कर रही है। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर इसकी डिटेल्‍स सामने आई हैं। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने बताया है कि Oppo Pad 3 में 11.6 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जो 2.8K रेजॉलूशन के साथ हाई रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसमें एक नया प्रोसेसर डाइमेंसिटी 8350 दिए जाने की उम्‍मीद है, जिसकी घोषणा अभी नहीं हुई है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo Pad 3 में 9,510mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 67W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी से ओपो पैड 3 का वजन करीब 533 ग्राम हो जाता है। 
Advertisement

टिप्‍सटर का यह भी कहना है कि नए ओपो पैड के साथ कंपनी Reno 13 सीरीज को भी लॉन्‍च करने की तैयारी में है, जिसे 25 नवंबर के आसपास पेश किया जा सकता है। DCS का कहना है कि जिस तरह से Reno 13 सीरीज के साथ Oppo Pad 3 को लाया जाने वाला है, उसी तरह से अगले साल Oppo Watch 5 सीरीज को ओपो Find N5 फोल्‍डेबल फोन के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। ओपो के अपकमिंग फोल्‍ड में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन एलीट प्रोसेसर दिए जाने की खबरें हैं। उसे अगले साल की पहली तिमाही जनवरी से मार्च के बीच पेश किया जा सकता है।  

बात करें रेनो 13 सीरीज की तो कंपनी दो मॉडल्स पेश कर सकती है। इसमें Reno 13 और Reno 13 Pro शामिल होंगे। यह घरेलू मार्केट में नवंबर के अंत में लॉन्च हो सकती है। कहा जाता है कि Reno 13 Pro स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 8350 चिपसेट होगा। 16GB रैम होगी और उसके साथ में 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन होगा। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 3

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

3200x2120 पिक्सल

रैम

16 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

1 टीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.