OnePlus ला रहा बड़ा OnePlus Pad Pro, मिलेगी 13 इंच की डिस्प्ले और ऐसे फीचर्स

OnePlus अपनी टैबलेट लाइनअप में विस्तार करने का प्लान कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 09:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus अपनी टैबलेट लाइनअप में विस्तार करने का प्लान कर रहा है।
  • OnePlus Pad Pro के बड़े वेरिएंट में 13 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।
  • OnePlus Pad Pro के बड़े वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप मिल सकती है।

OnePlus Pad Pro में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अपनी टैबलेट लाइनअप में विस्तार करने का प्लान कर रहा है। चीनी टिपस्टर WHYLAB की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus अपने फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad Pro के बड़े वेरिएंट को लाने की तैयारी कर रहा है। इस नए टैबलेट में 13 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो एंटरटेनमेंट, क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। यहां हम आपको आगामी OnePlus टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

हालांकि, अभी तक इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बड़े OnePlus Pad Pro में मौजूदा मॉडल जैसे कई स्पेसिफिकेशंस शामिल होने की उम्मीद है। आगामी टैबलेट भी एफिशिएंट परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा। बड़े वर्जन में एक बड़ा अपग्रेड डिस्प्ले रेजोल्यूशन है, जो कि 3840×2400 पिक्सल है। हालांकि, इसकी पीक ब्राइटनेस 12.1 इंच मॉडल के 900 निट्स की तुलना में 600 निट्स पर थोड़ी कम हो सकती है। टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट बरकरार रहने की भी उम्मीद है।
Advertisement

जुलाई में आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Oppo एक नए टैबलेट पर भी काम कर रहा है, जो OnePlus Pad Pro का रीब्रांड होगा। यह बड़ी स्क्रीन वाला वेरिएंट आगामी Oppo Pad 3 भी हो सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टैबलेट कलर ऑप्शन के मामले में गोल्ड और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। इस टैबलेट में 8GB/12GB/16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलेगी।

आपको बता दें कि अगर अन्य फीचर्स मौजूदा मॉडल जैसे समान रहते हैं तो इसमें 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9510mAh की बैटरी मिल सकती है। इस टैबलेट में क्वाड-स्पीकर सेटअप मिल सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो टैबलेट के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 3 SoC

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

3200x2120 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.