OnePlus अपकमिंग टैबलेट में 8000mAh की बैटरी मिल सकती है।
OnePlus Pad 4 के बाद कंपनी कॉम्पेक्ट साइज टैबलेट मार्केट में लाने की तैयारी में है।
OnePlus मार्केट में जल्द ही नया टैबलेट लॉन्च कर सकती है जिसमें OLED डिस्प्ले बताया जा रहा है। इस टैबलेट में 8.8 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो कंपनी इसे काफी कॉम्पेक्ट साइज में पेश करने जा रही है। टैबलेट के कई और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं जो कि आकर्षक कहे जा सकते हैं। इसमें 8000mAh की बैटरी मिल सकती है। साथ ही 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आ सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से कंपनी के लीक हुए टैबलेट के बारे में।
OnePlus का नया टैबलेट OLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में जल्द दस्तक दे सकता है। कथित तौर पर कंपनी ने इसे टीज करना शुरू कर दिया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव की मानें तो टैबलेट बहुत ही स्लिम प्रोफाइल में आने वाला है। इसमें 8.8 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले मिल सकता है। यह एक OLED पैनल होगा। कहा जा रहा है कि यह Apple के पॉपुलर iPad Mini का प्रतिद्वंदी हो सकता है। यह केवल 5.5 मोटाई में आ सकता है।
Looks like OnePlus is planning to introduce a compact OLED display tablet in India and global markets, as the brand has been hinting at it for the past couple of days.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) May 23, 2026
Recently, OnePlus launched two new tablets in the market. The OnePlus Pad 4 targets performance-focused users… pic.twitter.com/jJtsczaHYl
OnePlus अपकमिंग टैबलेट में 8000mAh की बैटरी बताई गई है। कहा गया है कि डिवाइस में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। टैबलेट के अंदर पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह टैबलेट LPDDR5X RAM & UFS 4.1 स्टोरेज से लैस होकर आ सकता है। कंपनी ने हाल ही में मार्केट में अपना लेटेस्ट OnePlus Pad 4 टैबलेट उतारा है। यह टैबलेट आकर्षक फीचर्स के साथ आता है।
OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच का 3.4K 144Hz डिस्प्ले है, इसमें 1000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है और 144Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। टैबलेट में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है। यह 3nm प्रोसेसिंग पर बना है। साथ में एड्रेनो 840 GPU दिया गया है। इस टैबलेट में 8GB / 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज है। वहीं यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। वनप्लस के Pad 4 टैबलेट के रियर में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत