OnePlus Pad को आग से जलाया और बीच में से मोड़ा, फिर भी नहीं पड़ा कोई असर

OnePus Pad और इसके साथ आने वाली Stylo एक्सेसरीज को हाल ही में जेरीरिग एवरीथिंग टेस्टिंग में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जून 2023 10:45 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad की ड्यूरेबिलिटी को JerryRigEverything ने टेस्ट किया है।
  • बेंड टेस्ट के दौरान OnePlus Pad ने काफी मजबूती से सामना किया था।
  • OnePlus Stylo बेंड टेस्ट के दौरान बीच में ही टूट गया।

OnePlus Pad में 11.6 इंच का डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus का हाल ही में आया Pad कितना ड्यूरेबल है, JerryRigEverything ने इसको टेस्ट किया। OnePlus के पहले टैबलेट की काफी मुश्किल तरीके से टेस्टिंग की गई, जहां वह सभी पैमानों पर खरा उतरा है। OnePlus Pad मार्केट में सबसे अच्छे एंड्रॉइड टैबलेट में से एक माना जाता है। ड्यूराबिलिटी एक जरूरी हिस्सा है, जिससे डिवाइस में शामिल किया जाना चाहिए। आइए वनप्लस पैड की मजबूती के बारे में जानते हैं।

OnePus Pad और इसके साथ आने वाली Stylo एक्सेसरीज को हाल ही में जेरीरिग एवरीथिंग टेस्टिंग में शामिल किया गया था। ड्यूराबिलिटी टेस्ट का परिणाम प्रीमियम वनप्लस एंड्रॉइड टैबलेट के लिए काफी सुखद रहा। यह परिणाम साफ करता है कि OnePlus अपने डिवाइस में मजबूती पर कितना ज्यादा ध्यान दे रहा है। OnePlus Pad का डिजाइन कुछ हद तक Apple iPad जैसा है। ड्यूराबिलिटी टेस्ट के अनुसार, OnePlus Pad की स्क्रीन को स्क्रीन स्क्रैचिंग के लिए मोह्स हार्डनेस स्कैल पर 6 का स्कोर मिला। जो कि एप्पल आईपैड के लगभग समान है।

OnePlus Pad के डिस्प्ले को आग से भी टेस्ट किया गया, जिसमें 10 सेकेंड के बाद डिस्प्ले में बदलाव आने लगा। 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 11.4 इंच की डिस्प्ले पूरी तरह से खराब नहीं हुई बल्कि थोड़ी देर बाद वह पहले जैसी हो गई। आमतौर पर आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले से ऐसी ही उम्मीद की जाती है। वनप्लस पैड का फ्रेम भी काफी ड्यूरेबल है जो कि मैटल फिनिशिंग के साथ आता है। स्टाइलो की वायरलेस चार्जिंग के लिए पैड पर एक छोटा सा प्लास्टिक सेक्शन दिया गया है, लेकिन इससे पैड की ड्यूरेबिलिटी और बनावट पर कोई असर नहीं पड़ता है।

बेंड टेस्ट के दौरान OnePlus Pad ने काफी मजबूती से सामना किया था और काफी कम मुड़ा था। जब रियर पर प्रेशर लगाया गया तो फ्रेम पूरी तरह से मुड़ गया था। हालांकि, डिस्प्ले सही रहा और बाहर नहीं आया। साइड से मुड़ने पर डिस्प्ले थोड़ा बाहर निकला लेकिन फिर भी पूरी तरह चल रहा था। इसके ड्यूराबिलिटी परफॉर्मेंस पर इसलिए ध्यान देना चाहिए, क्योंकि कई iPad वर्जन इस टेस्ट में फेल हुए थे।
Advertisement

OnePlus Stylo बेंड टेस्ट के दौरान बीच में ही टूट गया। स्टाइलस के अंदर एक 82mAh की बैटरी और प्रेशर सेंसिंग के लिए कॉपर पैड दिया गया है। स्टाइलो में मैग्नेटिक मैटेरियल भी है जो इसे टैबलेट बॉडी से अटैच करने में मदद करता है। स्टाइलस पेन की टिप्स को घुमाकर और फिर खींचकर भी बदला जा सकता है। जैरीरिग एवरीथिंग टेस्ट में कुल मिलाकर OnePlus Pad ने कई स्टैंडर्ड पर एक अच्छा प्रदर्शन किया था। मजबूती के मामले में डिवाइस Apple iPad को कड़ी टक्कर देता है, लेकिन इसकी स्टाइलस में ड्यूराबिलिटी की कमी है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.