OnePlus Pad Go में होगी 8000mAh बैटरी, हीलियो G99 प्रोसेसर! जानें प्रमुख फीचर्स

OnePlus Pad Go : एक यूजर ने OnePlus Pad Go के लगभग सभी प्रमुख फीचर्स को लीक करने का दावा किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 सितंबर 2023 13:28 IST
ख़ास बातें
  • 6 अक्‍टूबर को भारत में लॉन्‍च होगा वनप्‍लस पैड गो
  • इस टैब के कुछ प्रमुख फीचर्स आए सामने
  • एक एक्‍स यूजर ने लीक में शेयर की जानकारी

लीक में दावा है कि OnePlus Pad Go को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया जाएगा।

Photo Credit: @1NormalUsername

OnePlus Pad Go जल्‍द भारत में लॉन्‍च होने वाला है। कंपनी 6 अक्‍टूबर को इसे अनवील करने जा रही है। उससे पहले नए वनप्‍लस टैब के स्‍पेसिफ‍िकेशंस से पर्दा हट रहा है। एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर OnePlus Pad Go के लैंडिंग पेज मौजूद हैं। वहां इसके प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस सामने आ रहे हैं। वहीं, एक नए पोस्‍ट में वनप्‍लस पैड गो से जुड़ी बड़ी खूबियों का पता चला है। OneNormalUsername नाम के ‘एक्‍स' यूजर ने कई फीचर्स की जानकारी दी है, जिनमें 8000mAh बैटरी भी शामिल है। 

यूजर ने OnePlus Pad Go के लगभग सभी प्रमुख फीचर्स को लीक करने का दावा किया है। उसका कहना है कि नए वनप्‍लस पैड गो को दो मॉडलों में लाया जाएगा। वाईफाई ओनली मॉडल का नंबर OPD2305 है, जबकि सेल्‍युलर सपोर्ट वाले टैब का मॉडल नंबर OPD2304 है। 
Advertisement

लीक में दावा है कि OnePlus Pad Go को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया जाएगा। यह 128 जीबी स्‍टोरेज में भी आ सकता है। इस पैड में मीड‍ियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर होने की बात कही गई है और 8-8 मेगापिक्‍सल के फ्रंट व रियर कैमरा लगे होंगे। 

सबसे बड़ी बात कि OnePlus Pad Go में 8 हजार एमएएच की बैटरी होने का दावा है। चार्जिंग के लिए इस टैब में USB-C पोर्ट दिया जाएगा। कंपनी पहले ही कन्‍फर्म कर चुकी है कि वनप्लस पैड गो में 11.35 इंच का एलसीडी पैनल होगा जो 2.4K रेजॉलूशन को सपोर्ट करता है। 
Advertisement

नए वनप्‍लस टैब में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 4 स्पीकर दिए जाएंगे। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चल सकता है, जिस पर कंपनी के ऑक्सीजनओएस की लेयर होगी। कुछ महीनों पहले ही नए वनप्‍लस पैड को लेकर जानकारी सामने आई थी। उसके बाद वनप्‍लस ने कन्‍फर्म किया था कि वह OnePlus Pad Go को 6 अक्‍टूबर को भारत में लॉन्‍च करेगी। इसे OnePlus Pad से कम कीमत में लाया जाएगा। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  4. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  6. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  7. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  8. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  9. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  10. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.