नोशन इंक एबल 10 विंडोज 10 टैबलेट 24,990 रुपये में लॉन्च

नोशन इंक एबल 10 विंडोज 10 टैबलेट 24,990 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
नोशन इंक ने शुक्रवार को अपना नया एबल 10 कनवर्टेबल लैपटॉप भारत में लॉन्च कर दिया। गौर करने वाली बात है कि लॉन्च किए जाने से पहले ही नोशन इंक एबल 10 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर शुरू हो गई थी। ज्ञात हो कि स्नैपडील इस डिवाइस के लिए कंपनी का एक्सक्लूसिव ऑनलाइन रिटेल पार्टनर है। नोशन इंक एबल 10 की कीमत 24,990 रुपये है।

नोशन इंक के सीईओ रोहन श्रवण ने लॉन्च के मौके पर बताया कि एबल 10 को फिलहाल स्नैपडील के जरिए बेचा जाएगा। लेकिन कंपनी की योजना इस टू-इन-वन प्रोडक्ट को आने वाले दिनों में और प्लेटफॉर्म के जरिए भी बेचने की है। श्रवण ने यह भी बताया कि कंपनी के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने वाले 60 फीसदी यूज़र कॉरपोरेट कस्टमर हैं और 40 फीसदी आम कस्टमर।

श्रवण ने गैजेट्स 360 को कहा, ''हमने अपने पुराने प्रोडक्ट को लेकर मिले फीडबैक को ध्यान में रखते हुए एबल 10 में कई बदलाव किए हैं।'' नए मॉडल के जरिए नोशन इंक की नज़र टू-इन-वन हाइब्रिड डिवाइस मार्केट में 30 फीसदी हिस्सेदारी पर है। श्रवण ने बताया कि कंपनी ने साल के अंत तक नोशन इंक एबल 10 के 25,000 यूनिट बेचने का लक्ष्य रखा है।

नोशन इंक के नए एबल 10 टैबलेट की सबसे अहम खासियत यह है कि इसमें सिम कार्ड स्लॉट है और यह 3जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। एबल 10 के साथ नोशन इंक ऑनसाइट वारंटी भी दे रही है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नोशन इंक एबल 10 में 10.1 इंच का आईपीएस मल्टी-टच डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन 1280x800 पिक्सल है।

इसमें 1.34 गीगाहर्ट्ज़ इंटल चेरीट्रेल एक्स5-ज़ेड8300 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है और साथ में मौजूद है 4 जीबी डीडीआर3एल रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे यूज़र 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा पाएंगे। टैबलेट में वननोट, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, विंडोज स्टोर, मैप्स, माइक्रोसॉफ्ट एज, मनी, वेदर, फोटोज़, कोरटाना, वन ड्राइव और एक्सबॉक्स जैसे माइक्रोसॉफ्ट के ऐप्स पहले से इंस्टॉल होंगे।

नोशन इंक एबल 10 टैबलेट के फ्रंट और रियर कैमरे 2 मेगापिक्सल के हैं।  फ्रंट और रियर कैमरे में ऑम्नीविज़न ओवी2680 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मौजूद है 8100 एमएएच की बैटरी। लिस्टिंग के मुताबिक यह 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगी।

नोशन इंक एबल 10 टैबलेट मेटालिक ब्लैक और ग्रे शेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें एक यूएसबी 3.0 पोर्ट है। इसका डाइमेंशन 262x166.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 650 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »