नोशन इंक एबल 10 विंडोज टैबलेट 24,990 रुपये में ऑनलाइन उपलब्ध

नोशन इंक एबल 10 विंडोज टैबलेट 24,990 रुपये में ऑनलाइन उपलब्ध
विज्ञापन
नोशन इंक के नए एबल 10 टैबलेट की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। कंपनी विंडोज 10 पर आधारित अपने नए नोशन इंक एबल 10 टैबलेट को इस हफ्ते के अंत तक लॉन्च करेगी। नया नोशन इंक एबल 10 टैबलेट ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर 24,990 रुपये में उपलब्ध है। ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट ने नए नोशन इंक एबल 10 टैबलेट को टू-इन-वन डिवाइस बताया है।

एबल 10 टैबलेट के साथ स्नैपडील कुछ ऑफर भी दे रही है। टैबलेट खरीदने वाले ग्राहकों को ऑफिस 365 पर्सनल से लैस विंडोज लैपटॉप खरीदने पर 2,500 रुपये की छूट मिलेगी। इसके साथ कुछ गिफ्ट वाउचर भी दिए जा रहे हैं और चुनिंदा कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

नोशन इंक के नए एबल 10 टैबलेट की सबसे अहम खासियत यह है कि इसमें सिम कार्ट स्लॉट है और यह 3जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। एबल 10 के साथ नोशन इंक ऑनसाइट वारंटी भी दे रही है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नोशन इंक एबल 10 में 10.1 इंच का आईपीएस मल्टी-टच डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन 1280x800 पिक्सल है।

इसमें 1.34 गीगाहर्ट्ज़ इंटल चेरीट्रेल एक्स5-ज़ेड8300 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है और साथ में मौजूद है 4 जीबी डीडीआर3एल रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे यूज़र 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा पाएंगे। टैबलेट में वननोट, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, विंडोज स्टोर, मैप्स, माइक्रोसॉफ्ट एज, मनी, वेदर, फोटोज़, कोरटाना, वन ड्राइव और एक्सबॉक्स जैसे माइक्रोसॉफ्ट के ऐप्स पहले से इंस्टॉल होंगे।

नोशन इंक एबल 10 टैबलेट के फ्रंट और रियर कैमरे 2 मेगापिक्सल के हैं।  फ्रंट और रियर कैमरे में ऑम्नीविज़न ओवी2680 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मौजूद है 8100 एमएएच की बैटरी। लिस्टिंग के मुताबिक यह 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगी।

नोशन इंक एबल 10 टैबलेट मेटालिक ब्लैक और ग्रे शेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें एक यूएसबी 3.0 पोर्ट है। इसका डाइमेंशन 262x166.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 650 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »