11 इंच डिस्‍प्‍ले, 6GB रैम, 7700mAh बैटरी के साथ Lenovo Tab P11 Plus लॉन्‍च, जानें कीमत

यह टैबलेट फ‍ि‍लहाल सिर्फ एक कलर ऑप्‍शन में एमेजॉन पर खरीदारी के लिए उपलब्ध है।

11 इंच डिस्‍प्‍ले, 6GB रैम, 7700mAh बैटरी के साथ Lenovo Tab P11 Plus लॉन्‍च, जानें कीमत

इसमें फ्लैश और ऑटो फोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट के दाम 25,999 रुपये हैं
  • इसे ‘स्लेट ग्रे’ कलर ऑप्शन में लिया जा सकता है
  • आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 11 पर चलता है
विज्ञापन
Lenovo Tab P11 Plus को इंडिया में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G90T प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट फ‍ि‍लहाल सिर्फ एक कलर ऑप्‍शन में एमेजॉन पर खरीदारी के लिए उपलब्ध है। इसमें फ्लैश और ऑटो फोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है। Lenovo Tab P11 Plus में डॉल्बी एटमॉस के साथ ऑप्‍टमाइज्‍ड क्वाड स्पीकर और स्मार्ट वॉयस DSP के साथ एक डुअल माइक्रोफोन सिस्टम भी मिलता है। यह 7,700mAh की बैटरी से लैस है।
 

Lenovo Tab P11 Plus के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

इस Lenovo टैबलेट को पिछले साल जून में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। अब इसने इंडिया में भी एंट्री कर ली है, जिसके दाम 25,999 रुपये हैं। यह फिलहाल एमेजॉन पर ‘स्लेट ग्रे' कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 

Lenovo Tab P11 प्‍लस के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Lenovo Tab P11 Plus में 2K (2,000x1,200 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ 11 इंच का IPS LCD डिस्प्ले, 60Hz का रिफ्रेश रेट और 16.7 मिलियन कलर डेप्थ है। डिस्प्ले 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है। यह टैब आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड- 11 पर चलता है। यह मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर से लैस है और 6GB रैम के साथ आता है। टैब में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे एसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इस टैबलेट में ऑटो फोकस और फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। वीडियो कॉल और सेल्फ-पोर्ट्रेट के लिए फिक्स्ड फोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। नया लेनोवो टैबलेट फेस अनलॉक तकनीक के साथ आता है। इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप मिलता है जिसे डॉल्बी एटमॉस के साथ ऑप्टिमाइज किया गया है। इसमें स्मार्ट वॉयस DSP के साथ डुअल माइक्रोफोन ऐरे भी मिलता है। बैटरी 7,700mAh की है। बॉक्स में लेनोवो टैब पी11 प्लस के साथ एक चार्जिंग एडेप्टर, एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग केबल और एक सिम इजेक्टर टूल दिया गया है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसरMediaTek Helio G90T
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 11
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता7500 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »