• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Lenovo Tab M11 भारत में 7040mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lenovo Tab M11 भारत में 7040mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lenovo टैबलेट को दो कनेक्टिविटी वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके केवल वाई-फाई ऑप्शन की भारत में कीमत 18,000 रुपये है, जबकि Tab Pen के साथ बंडल किए गए LTE वेरिएंट की कीमत 22,000 रुपये रखी गई है।

Lenovo Tab M11 भारत में 7040mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lenovo Tab M11 टैबलेट MediaTek Helio G88 SoC पर काम करता है

ख़ास बातें
  • Lenovo टैबलेट को दो कनेक्टिविटी वेरिएंट में पेश किया गया है
  • केवल वाई-फाई ऑप्शन की भारत में कीमत 18,000 रुपये है
  • Tab Pen के साथ बंडल किए गए LTE वेरिएंट की कीमत 22,000 रुपये रखी गई है
विज्ञापन
Lenovo Tab M11 को भारत में मंगलवार, 26 मार्च को लॉन्च किया गया। इसे पहली बार जनवरी में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 में पेश किया गया था। टैबलेट इस साल अप्रैल में अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन इससे पहले इसे भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Android टैबलेट MediaTek Helio G88 SoC पर काम करता है, जिसे 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,040mAh की बैटरी है।
 

Lenovo Tab M11 की भारत में कीमत, उपलब्धता

Lenovo टैबलेट को दो कनेक्टिविटी वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके केवल वाई-फाई ऑप्शन की भारत में कीमत 18,000 रुपये है, जबकि Tab Pen के साथ बंडल किए गए LTE वेरिएंट की कीमत 22,000 रुपये रखी गई है। टैबलेट लेनोवो इंडिया वेबसाइट और Flipkart के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे Amazon पर भी लिस्ट किया गया है, जहां यह 28 मार्च से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Lenovo Tab M11 के स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo के Tab M11 टैबलेट में 11-इंच WUXGA (1,920 x 1,200 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। यह TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है और Netflix पर HD-क्वालिटी स्ट्रीमिंग को भी सपोर्ट करता है। टैबलेट मीडियाटेक Helio G88 SoC पर काम करता है, जिसे Mali G52 GPU के साथ जोड़ा गया है।

टैबलेट 8GB LPDDR4x रैम और 128GB eMMC 5.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। यह Android 13-बेस्ड UI पर चलता है और इसमें दो साल का ओएस और चार साल का सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलने की पुष्टि की गई है। यह डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर से लैस है। टैबलेट लेनोवो टैब पेन के साथ कंपेटिबल है।

Lenovo Tab M11 टैबलेट में 7,040mAh की बैटरी है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है और वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। टैबलेट का वजन 465 ग्राम है और साइज 255.26 x 166.31 x 7.15 mm है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »