• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 8000mAh बैटरी, 2 कैमरा, 3K डिस्प्ले के साथ नया Lenovo Legion Y700 गेमिंग टैबलेट होगा लॉन्च!

8000mAh बैटरी, 2 कैमरा, 3K डिस्प्ले के साथ नया Lenovo Legion Y700 गेमिंग टैबलेट होगा लॉन्च!

टैबलेट में 8.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है।

8000mAh बैटरी, 2 कैमरा, 3K डिस्प्ले के साथ नया Lenovo Legion Y700 गेमिंग टैबलेट होगा लॉन्च!

Photo Credit: Lenovo

Lenovo Legion Y700 2025 मॉडल को कंपनी ने ब्लैक कलर में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • नए मॉडल में रियर साइड में डुअल कैमरा मिल सकते हैं।
  • अपकमिंग Lenovo Legion Y700 टैबलेट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा
  • टैबलेट के डिस्प्ले में 3K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट बताया गया है।
विज्ञापन
Lenovo जल्द ही अपना नया Legion टैबलेट मार्केट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी चीन में इसे पेश कर सकती है जो कि Lenovo Legion Y700 नेक्स्ट मॉडल हो सकता है। कंपनी ने इस टैबलेट की एक हल्की झलक चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर जारी कर दी है। इससे संकेत मिलता है कि टैबलेट लॉन्च के करीब है। टीजर में टैबलेट के फ्रंट साइड और बैक साइड की हल्की झलक दिखती है। हालांकि टीजर से नाम की पुष्टि नहीं हो पाती है, लेकिन एक टिप्स्टर ने दावा किया है यह नेक्स्ट जेनरेशन का Lenovo Legion Y700 मॉडल हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Lenovo Legion Y700 टैबलेट का नेक्स्ट मॉडल जल्द ही कंपनी चीनी मार्केट में पेश कर सकती है। Weibo पर कंपनी ने अपने अपकमिंग टैबलेट की एक झलक (via) जारी की है। हालांकि नाम की पुष्टि यहां से नहीं की जा सकती है। वहीं, चीन के जाने माने टिप्स्टर WhyLab की ओर से दावा किया गया है कि यह नेक्स्ट Lenovo Legion Y700 मॉडल ही होगा। बता दें कि Lenovo Legion Y700 कंपनी का गेमिंग टैबलेट है जिसमें 8.8 इंच डिस्प्ले मिलता है। 

Lenovo Legion Y700 के नए मॉडल में कंपनी डिजाइन में कुछ बदलाव कर सकती है। नए मॉडल में रियर साइड में डुअल कैमरा मिल सकते हैं। फ्रंट में यह सिंगल कैमरा के साथ ही आ सकता है। अपकमिंग Lenovo Legion Y700 टैबलेट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station द्वारा भी इस चिपसेट के बारे में लीक किया गया था। 

टैबलेट में 8.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है। यह पैनल TCL Huaxing द्वारा निर्मित होगा। टैबलेट के डिस्प्ले में 3K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट बताया गया है। इसके अलावा इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। टिप्स्टर का दावा है कि टैबलेट में 7,000mAh से लेकर 8,000mAh तक कैपिसिटी की बैटरी दी जा सकती है। इसमें डुअल एक्सिस लीनियर मोटर आ सकती है और डुअल स्पीकर सेटअप मिल सकता है। कहा गया है कि यह टैबलेट में मई में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने 7 मई को AI कॉन्फ्रेंस की घोषणा की है। अपकमिंग टैबलेट में भी AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.80 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 3
रिज़ॉल्यूशन2560x1600 पिक्सल
रैम12 जीबी
ओएसAndroid
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6550 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  3. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  5. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  6. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  7. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  8. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  9. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  10. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »