12000mAh बैटरी, 12GB RAM के साथ Lenovo Erazer K30 Pad 12.6 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Erazer K30 Pad 12.6 में 12.6-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल है।

12000mAh बैटरी, 12GB RAM के साथ Lenovo Erazer K30 Pad 12.6 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Lenovo

Erazer K30 Pad 12.6 में 12.6-इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Erazer K30 Pad 12.6 में 12.6-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Erazer K30 Pad 12.6 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Erazer K30 Pad 12.6 में 12,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Lenovo के ब्रांड Erazer ने बाजार में Erazer K30 Pad 12.6 टैबलेट लॉन्च कर दिया है। Erazer K30 Pad 12.6 में 12.6-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। Lenovo के इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Lenovo के नए बड़े स्क्रीन वाले बजट टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Erazer K30 Pad 12.6 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Erazer K30 Pad 12.6 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,999 (लगभग 23,277 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह फिलहाल Lenovo के JD स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। टैबलेट ग्लोबल स्तर पर रिलीज होने की संभावना नहीं है।


Erazer K30 Pad 12.6 के स्पेसिफिकेशंस


Erazer K30 Pad 12.6 में 12.6-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 350 निट्स तक, कंट्रास्ट रेशियो 1500:1 और 72 प्रतिशत तक NTSC कलर गेमुट है। इस टैबलेट में MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए टैबलेट में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट Android 13 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।कनेक्टिविटी ऑप्शंस में क्वाड स्पीकर, 4G, ड्यूल बैंड-फाई, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप सी और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट शामिल है। बैटरी बैकअप के मामले में टैबलेट में 12,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W USB PD चार्जिंग का सपोर्ट करता है। नए Lenovo Erazer टैबलेट में मैटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की मोटाई 7.8mm और वजन 650 ग्राम है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenova Tablet
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »