iPad (2022) की Apple ने गिराई कीमत, मिल रहा इतना सस्ता

iPad (2022) में 10.9 इंच की Liquid Retina डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,640x2,360 पिक्सल, 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मई 2024 17:48 IST
ख़ास बातें
  • iPad (2022) में 10.9 इंच की Liquid Retina डिस्प्ले दी गई है।
  • iPad (2022) A14 Bionic चिप पर चलता है।
  • iPad (2022) में 12MP का रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा है।

iPad (2022) में 10.9 इंच की Liquid Retina डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने मंगलवार को नए iPad Air (2024) और iPad Pro (2024) मॉडल के लॉन्च के बाद भारत में iPad (2022) की कीमत में कटौती की है। 2022 में लॉन्च किए गए स्टैंडर्ड iPad का अपग्रेड इस साल के आखिर में आ सकता है, लेकिन ग्राहक कंपनी के वर्तमान जनरेशन के iPad को पहले से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। iPad (10th generation) A14 Bionic प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको iPad (2022) पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iPad (2022) की कीमत और ऑफर


भारत में iPad (10th generation) के 64GB स्टोरेज वाले वाई-फाई मॉडल की कीमत अब 34,900 रुपये से शुरू होती है जो कि पहले 39,900 रुपये थी। वहीं वाई-फाई + सेल्युलर वेरिएंट की कीमत रुपये 49,900 रुपये है जो कि पहले 54,900 रुपये थी। इस बीच वाई-फाई सेल्युलर वेरिएंट के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये है जो कि पहले 54,900 रुपये थी और वाई-फाई + सेल्युलर वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये है जो कि पहले 74,900 रुपये थी।
Advertisement

Apple का ऑनलाइन स्टोर अब iPad (2022) मॉडल के लिए रिवाइज्ड कीमत दिखाता है और ग्राहक टैबलेट को ब्लू, पिंक, सिल्वर और येलो कलर में ऑर्डर कर सकते हैं या इसे Apple BKC और Apple साकेत दोनों स्टोर्स से ले सकते हैं। Apple की कीमत में कटौती के अलावा अन्य ऑथोराइज्ड Apple रिटेलर्स भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर iPad (10th generation) मॉडल पर अतिरिक्त डिस्काउंट प्रदान कर सकते हैं।


iPad (2022) के स्पेसिफिकेशन


Advertisement
iPad (2022) में 10.9 इंच की Liquid Retina डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,640x2,360 पिक्सल, 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसे iPadOS 17 में अपडेट किया जा सकता है। यह वाई-फाई 6 और 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट प्रदान करता है। इसमें लैंडस्केप मोड में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फॉरवर्ड फेसिंग 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है और 4K रेजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल रियर कैमरा है। यह कंपनी के A14 Bionic चिप पर चलता है। 2022 में Apple ने भारत और ग्लोबल मार्केट में iPad (10th generation) मॉडल लॉन्च किया था। कंपनी के अनुसार, यह टैबलेट,  iPad (2021) की तुलना में 20 प्रतिशत बेहतर CPU और 10 प्रतिशत तक बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.