Infinix XPad भारत में होगा 11 इंच डिस्प्ले, Helio G99 Ultimate प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Infinix XPad में 11 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 83 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है।

Infinix XPad भारत में होगा 11 इंच डिस्प्ले, Helio G99 Ultimate प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Photo Credit: Infinix

Infinix XPad के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Infinix XPad में 11 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन है।
  • Infinix XPad में 18W रैपिड चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी है।
  • Infinix XPad में Helio G99 Ultimate प्रोसेसर है।
विज्ञापन
Infinix ने बीते महीने Infinix XPad टैबलेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा किए बिना Infinix XPad टैबलेट को पेश किया था। ऐसा लग रहा है कि इसे भारत में सबसे पहले उपलब्ध करवाया जाएगा, क्योंकि इसका लैंडिंग पेज ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लाइव हो गया है। माइक्रोसाइट से लॉन्च तारीख के अलावा प्रमुख स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Infinix XPad के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix XPad Price, Availability


Infinix XPad भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर 13 सितंबर को लॉन्च होगा। माइक्रोसाइट के अनुसार, टैबलेट में मेटल यूनिबॉडी डिजाइन है और यह तीन कलर्स स्टेलर ग्रे, फ्रॉस्ट ब्लू और टाइटन गोल्ड में उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो Infinix XPad की भारत में कीमत 15,000 रुपये (लगभग 14,943 रुपये) के बीच हो सकती है।


Infinix XPad Specifications


Infinix XPad में 11 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 83 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। टैबलेट में क्वाड स्पीकर सेटअप है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G एलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन हैं। माइक्रोसाइट में कहा गया है कि लॉन्च की तारीख से XPad के अन्य स्पेसिफिकेशंस का पता चलेगा।

पिछले महीने Infinix XPad की ग्लोबल लिस्टिंग से इसके Helio G99 Ultimate प्रोसेसर का पता चला था। इसके अलावा इसमें 4GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज मिलेगी। इसमें 18W रैपिड चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »