Infinix ने 8 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Xpad Edge टैबलेट किया लॉन्च, जानें सबकुछ
Infinix ने बाजार में नया टैबलेट Infinix Xpad Edge लॉन्च किया है। Infinix Xpad Edge के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RM 1,299 (लगभग 28,000 रुपये) है। यह टैबलेट बिक्री के लिए मलेशिया में उपलब्ध है। Infinix Xpad Edge में 13.2 इंच की 2.4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x2400 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है। Xpad Edge ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 15 पर काम करता है।