Huawei MatePad T8 भारत में लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये से शुरू

Huawei MatePad T8 के वाई-फाई वेरिएंट के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है। इसमें आपको डीपसी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 सितंबर 2020 11:16 IST
ख़ास बातें
  • Huawei MatePad T8 की आधिकारिक सेल 15 सितंबर से शुरू होगी
  • हुवावे मैटपैट टी8 में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  • हुवावे मैटपैट टी8 में 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है

Huawei MatePad T8 में दिया गया है 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Huawei MatePad T8 टैबलेट को मई ग्लोबल लॉन्च के बाद अब आखिरकार भारत में भी पेश कर दिया गया है। यह किफायकी टैबलेट 8 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जिसके चारों ओर मोटे बेजल्स मौजूद है। टैबलेट को इस प्रकार से डिज़ाइन किया गया है, ताकि यूज़र्स आसानी से इसे कहीं भी कैरी कर सके। हुवावे मैटपेड टी8 टैबलेट सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है, इसके अलावा आपको कलर में भी सिंगल ऑप्शन मिलेगा। हालांकि, हुवावे मैटपेड टी8 टैबलेट में आपको चुनने के लिए LTE और Wi-Fi वेरिएंट प्राप्त होगा। साथ ही यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। टैबलेट की बिक्री अगले हफ्ते से Flipkart पर शुरू होगी।
 

Huawei MatePad T8 price in India, availability

हुवावे मैटपैट टी8 के वाई-फाई वेरिएंट के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, LTE वेरिएंट के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है। Huawei MatePad T8 आपको डीपसी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर कल 8 सितंबर से शुरू हो चुके हैं, जो कि प्रक्रिया 14 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान टैबलेट के एलटीई वेरिएंट पर छूट दी जाएगी, जी हां इस दौरान टैबलेट का एलटीई वेरिएंट आपको महज 9,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, टैबलेट की आधिकारिक सेल Flipkart के जरिए 15  सितंबर से शुरू होगी।
Advertisement
 

Huawei MatePad T8 specifications

Huawei MatePad T8 एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 10.0.1 पर काम करता है। इसमें 8 इंच एलसीडी डिस्प्ले के साथ 1,280x800 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 189 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी फीचर है। यह टैबलेट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT8768 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और IMG GE8320 GPU से लैस है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो इसमें आपको 32 जीबी का विकल्प मिलेगा, जिसमें माइक्रो एसडी सपोर्ट भी मौजूद होगा।

हुवावे मैटपैट टी8 में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो कि 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी मौजूद है। टैबलेट में 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एलटीई (वैकल्पिक), जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। 199.70x121.10x8.55mm के Huawei MatePad T8 का भार 310 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

MediaTek MTK8768

फ्रंट कैमरा

हां

रिज़ॉल्यूशन

800x1260 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

16 जीबी

रियर कैमरा

हां

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.