Huawei Mate 70 Pro में होगा 50MP टेलिफोटो कैमरा, 6000mAh बैटरी!

Huawei Mate 70 प्रो में एक बड़ा डिस्‍प्‍ले मिलने की उम्‍मीद है, जिसका साइज 6.88 इंच हो सकता है।

Huawei Mate 70 Pro में होगा 50MP टेलिफोटो कैमरा, 6000mAh बैटरी!

प्रो मॉडल में वायर्ड के अलावा वायरलैस चार्जिंग भी मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • Huawei Mate 70 Pro के फीचर्स हुए लीक
  • 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है बड़ा डिस्‍प्‍ले
  • अच्‍छा टेलिफोटो कैमरा मिलने की उम्‍मीद
विज्ञापन
Huawei Mate 70 स्‍मार्टफोन सीरीज कुछ वक्‍त से चर्चाओं में है। इसे चीन में लॉन्‍च करने की तैयारी है। Huawei Mate 70 के प्रमुख फीचर्स लीक्‍स में सामने आए थे। अब टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने Huawei Mate 70 Pro के बारे में बताया है। DCS का कहना है कि Mate 70 प्रो मॉडल में एक बड़ा डिस्‍प्‍ले मिलने की उम्‍मीद है, जिसका साइज 6.88 इंच हो सकता है। यह एलटीपीओ डिस्‍प्‍ले होगा और 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। DCS ने यह भी बताया है कि फोन में करीब 6 हजार एमएएच बैटरी हो सकती है। 

DCS का कहना है कि Huawei Mate 70 Pro में 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले होगा। सिक्‍योर फेशियल रेक्‍ग्‍न‍िशन के लिए इसमें 3D ToF टेक्‍नॉलजी मौजूद होगी। इसके अलावा अल्‍ट्रासॉनिक इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

लीक में यह भी सुझाव है कि प्रो मॉडल में 50MP का मेन कैमरा सेंसर 1/1.3 इंच साइज के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक अच्‍छा टेलिफोटो कैमरा मिलने की उम्‍मीद है, जोकि 50MP का पेरिस्‍कोप लेंस होगा। यह 3.5x का ऑप्टिकल जूम ऑफर कर सकता है और इसमें टेलिफोटो मैक्रो मोड मिलेगा। याद रहे कि इससे पहले आए Mate 60 Pro में 48MP का पेरिस्‍कोप कैमरा दिया गया था। 

DCS ने यह भी लीक किया है कि प्रो मॉडल में वायर्ड के अलावा वायरलैस चार्जिंग भी मिल सकती है। फोन की बैटरी क्षमता के बारे में कन्‍फर्म जानकारी नहीं है, लेकिन वह 6 हजार एमएएच के आसपास हो सकती है। खास यह है कि डिजिटल चैट स्‍टेशन ने अपने लीक पोस्‍ट को हटा दिया है। उनका यह भी कहना था कि सारी जानकारी सप्‍लाई चेन से ली गई थी, जो गलत हो सकती है। 

Huawei Mate 70 Pro के बारे में अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं आया है। यह भी मालूम नहीं है कि डिवाइस कौन-कौन से मार्केट में आएगी। भारत में इस फोन के लॉन्‍च होने की उम्‍मीद कम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »