Huawei के अपकमिंग टैबलेट MatePad 10.4 2022 में होगी 7150mAh बैटरी!

डिवाइस में सिम कार्ड स्लॉट होगा और यह WiFi-only टैबलेट नहीं होगी। हालांकि, इसमें 5जी का सपोर्ट देखने को नहीं मिलेगा।

Huawei के अपकमिंग टैबलेट MatePad 10.4 2022 में होगी 7150mAh बैटरी!

अपकमिंग टैबलेट हुवावे मैटेपैड लाइनअप में अगला एडिशन है।

ख़ास बातें
  • Huawei MatePad 10.4 में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर हो सकता है।
  • यह 1200P रिजॉल्यूशन के साथ आ सकती है।
  • डिवाइस में 7150mAh की बैटरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
Huawei की ओर से एक नया टैब मार्केट में जल्द देखने को मिल सकता है। हुवावे के इस प्रोडक्ट के बारे में एक ऑनलाइन लीक सामने आया है। टैबलेट का एक फोटो चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो के एक ब्लॉगर ने शेयर किया है। इसके बारे में खुलासा किया गया है कि यह Huawei MatePad 10.4 2022 मॉडल होगा। कोरोना महामारी के बाद से टैबलेट की मार्केट में तेजी आई है और हाल ही में Xiaomi Pad 5 और  Galaxy Tab S8 जैसे डिवाइस भी लॉन्च किए गए। हुवावे की ओर से आने वाली इस टैबलेट में 7150 एमएएच की बैटरी बताई जा रही है और यह HarmonyOS पर रन करेगी।

ithome.com के अनुसार, Weibo के ब्लॉगर @WHYLAB की ओर से खुलासा किया गया है कि हुवावे की एक नई टैबलेट को चीन की मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MIIT) वेबसाइट पर देखा गया है। ब्लॉगर का कहना है कि यह Huawei MatePad 10.4 2022 मॉडल है। इसकी एक फोटो भी ब्लॉग में शेयर की गई है। फोटो में डिवाइस की फ्रंट साइड देखी जा सकती है। जिसमें डिस्प्ले के चारों ओर बेजल देखे जा सकते हैं। इस पोस्ट के साथ ब्लॉगर ने इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी लिखा है। 

Huawei MatePad 10.4 में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। जैसा कि पहले बताया गया है, डिवाइस में 7150mAh की बैटरी होगी और यह HarmonyOS पर ऑपरेट करेगी। डिवाइस का कोडनेम BAH4-AL10 लिखा गया है। इसका प्रोसेसर एक मोबाइल फोन प्रोसेसर है जिसे 2021 के मिड रेंज स्मार्टफोन्स में देखा गया था। हुवावे की यह नई टैब भी एक मिडरेंज डिवाइस मालूम होती है। 

इसके डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन साइट पर लिस्ट नहीं किए गए हैं लेकिन कयास है कि यह 1200P रिजॉल्यूशन के साथ आ सकती है। यह 1080P रिजॉल्यूशन का ही 16:10 वर्जन है। डिवाइस में सिम कार्ड स्लॉट होगा और यह WiFi-only टैबलेट नहीं होगी। हालांकि, इसमें 5जी का सपोर्ट देखने को नहीं मिलेगा। कंपनी की ओर से अभी तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कोरोना के नए वेरिएंट्स का संक्रमण विश्व भर में अभी भी जारी है, इसलिए आने वाले समय में कई नामी ब्रांड्स की तरफ से और भी कई टैबलेट लॉन्च देखने को मिल सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  3. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  6. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  7. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  8. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »