Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट है जिसे कंपनी ने MWC 2026 से ठीक पहले पेश किया है। यह टैबलेट मात्र 4.8mm मोटाई के साथ आता है जो अपने आप में बेहद पतला है। कंपनी का दावा है कि वर्तमान में यह दुनिया का सबसे पतला टैबलेट डिवाइस है। Honor MagicPad 4 में 12.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।
Honor की ओर से सस्ता टैबलेट Honor Pad X8b लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट कंपनी का बजट सेग्मेंट में आने वाला किफायती डिवाइस है जिसमें 11 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। अफॉर्डेबल प्राइस में कंपनी बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। यह मेटल बॉडी में आता है जिसकी मोटाई 7.25mm है। यह IPS LCD पैनल से लैस है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।