HMD Slate Tab 5G में 15.6 इंच LCD स्क्रीन हो सकती है। इस टैबलेट के रियर में HMD की ब्रांडिंग है। इसके साथ POGO कॉन्टैक्ट्स की एक रो दिख रही है। इन POGO कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल कीबोर्ड या किसी अन्य एक्सेसरी को अटैच करने के लिए किया जा सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
डिवाइसेज मेकर HMD का नया टैबलेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। HMD Slate Tab 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस टैबलेट में बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें सिंगल रियर कैमरा और एक्सेसरीज के लिए कनेक्टर कॉन्टैक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि, HMD ने इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर HMD_MEME'S (@smashx_60) ने आगामी टैबलेट की कथित इमेजेज को लीक किया है। इस टिप्सटर ने बताया है कि HMD की योजना 2-इन-1 Android टैबलेट लॉन्च करने की है। इस टैबलेट को ऑरेंज और ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। HMD Slate Tab 5G में 15.6 इंच LCD स्क्रीन हो सकती है। इस टैबलेट के रियर में HMD की ब्रांडिंग है। इसके साथ POGO कॉन्टैक्ट्स की एक रो दिख रही है। इन POGO कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल कीबोर्ड या किसी अन्य एक्सेसरी को अटैच करने के लिए हो सकता है। इससे यह 2-इन-1 टैबलेट एक लैपटॉप की तरह कार्य कर सकता है।
HMD Slate Tab 5G का डिजाइन Microsoft की Surface रेंज और Nokia Lumia 2520 के जैसा है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और 3.5 mm हेडफोन जैक के विकल्प हो सकते हैं। HMD Slate Tab 5G में 9,250 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस टैबलेट के साथ HMD का Skyline 2 स्मार्टफोन भी पेश किया जा सकता है।
भारत में हाल ही में HMD Vibe 2 Pro 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के सथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। HMD Vibe 2 Pro 5G में Sarvam का Indus AI भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे 22 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में स्मार्ट असिस्टेंस मिलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। HMD Vibe 2 Pro 5G में 6000mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।