Google Pixel Slate हुआ लॉन्च, जानें इसकी खूबियां और कीमत

Google ने Pixel 3 और Pixel 3 XL स्मार्टफोन के अलावा Pixel Slate टैबलेट को भी लॉन्च किया है। गूगल का पिक्सल स्लेट पहला ऐसा टैबलेट है जो क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2018 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Pixel Slate की शुरुआती कीमत 599 डॉलर (लगभग 44,400 रुपये)
  • पिक्सल स्लेट में है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी और रियर कैमरा
  • इस साल के अंत तक उपलब्ध होगा Google Pixel Slate टैबलेट

Google Pixel Slate से उठा पर्दा, जानें इसके फीचर्स

Google ने मंगलवार को नई दिल्ली और न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान Pixel 3 और Pixel 3 XL स्मार्टफोन के अलावा Pixel Slate टैबलेट को भी लॉन्च किया है। इसकी प्रमुख बात यह है कि टैबलेट को की-बोर्ड के साथ अटैच किया जा सकता है। गूगल का पिक्सल स्लेट पहला ऐसा टैबलेट है जो क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Google Pixel Slate 10 घंटे की बैटरी लाइफ, डुअल फ्रंट स्पीकर्स, टचस्क्रीन स्मार्ट डिस्प्ले और पिक्सलबुक पेन सपोर्ट के साथ आता है। क्रोम ओएस के अलावा गूगल पिक्सल स्लेट में गूगल प्ले स्टोर द्वारा एंड्रॉयड ऐप्स को आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा।

Pixel Slate की शुरुआती कीमत 599 डॉलर (लगभग 44,400 रुपये) है। ग्राहक टैबलेट को मिडनाइट ब्लू रंग में खरीद सकेंगे। पिक्सल स्लेट टैब खरीदने वाले ग्राहकों को गूगल की तरफ से तीन महीने के लिए फ्री यूट्यूब टीवी का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। Google Pixel Slate की-बोर्ड की कीमत 199 डॉलर (लगभग 14,700 रुपये) है, गूगल पिक्सलबुक पेन की कीमत 99 डॉलर (लगभग 7,300 रुपये) है। पिक्सल स्लेट इस साल के अंत तक यूएस, यूके और कनाडा में गूगल स्टोर और अन्य पार्ट्नर आउटलेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। टैब में आपको Adobe Acrobat पहले से प्री-इंस्टॉल मिलेगा।
Advertisement

Pixel Slate में 12.3 इंच (2,000x3,000 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। टैब 8वीं पीढ़ी वाले इंटेल कोर एम3, कोर आई5, आई7 और सिलेरियॉन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/8 जीबी/ 16 जीबी रैम के साथ आएगा। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी/64 जीबी/128 जीबी या 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और सेल्फी कैमरा मिलेगा। टैबलेट में 48Whr की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा करती है। Pixel Slate फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 202.04x290.85x7.0 मिलीमीटर और इसका वजन 721 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें दो यूएसबी-सी पोर्ट, वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, की-बोर्ड कनेक्ट करने के लिए पिन, ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट के साथ आता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.30 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x3000 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

Chrome OS

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.