• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • गूगल पिक्सल सी टैबलेट आएगा कीबोर्ड के साथ, इस साल होगा लॉन्च: रिपोर्ट

गूगल पिक्सल सी टैबलेट आएगा कीबोर्ड के साथ, इस साल होगा लॉन्च: रिपोर्ट

गूगल पिक्सल सी टैबलेट आएगा कीबोर्ड के साथ, इस साल होगा लॉन्च: रिपोर्ट
विज्ञापन
एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल अपने पिक्सल ब्रांड के तहत एक टैबलेट पर काम कर रहा है। कंपनी ने इससे पहले दो क्रोमबुक पिक्सल लैपटॉप लॉन्च किए थे। अब खबर है कि कंपनी अपने पिक्सल ब्रांड के तहत टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है।

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिक्सल ब्रांड के अब तक लॉन्च किए जा चुके दो डिवाइस से अलग इस बार पिक्सल सी टैबलेट होगा जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गूगल मंगलवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में इस टैबलेट का जिक्र कर सकता है। हालांकि, इस डिवाइस को नवंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

इस टैबलेट का कोडनेम रयू है। जानकारी दी गई है कि इसमें 10.2 इंच का डिस्प्ले होगा जिसकी पिक्सल डेनसिटी होगी 308 पीपीआई। यह क्वाड-कोर नविडिया टेग्रा एक्स1 प्रोसेसर और मैक्सवेल जीपीयू के साथ आएगा। डिवाइस में 3 जीबी का रैम मौजूद होने की भी बात कही गई है। पिक्सल सी एल्यूमीनियम चेसिस पर बेस्ड टैबलेट होगा।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिक्सल सी दिखने में क्रोमबुक पिक्सल लैपटॉप जैसा ही होगा, बिना कीबोर्ड के। खबर है कि कंपनी पिक्सल टैबलेट के ऐक्ससरी पर भी काम कर रही है। कीबोर्ड एल्यूमीनियम और लेदर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इन कीबोर्ड को आसानी से टैबलेट से जोड़ा जा सकता है।

क्रोमबुक की तरह पिक्सल सी टैबलेट के भी बैकपैनल पर लाइट बार बना होगा जिसके जरिए बैटरी लाइफ का पता चलेगा। पिक्सल सी के अन्य फ़ीचर में यूएसबी टाइप-सी चार्जर भी शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »