• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Doogee T30 Max टैबलेट लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 4K डिस्प्ले, 10800mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Doogee T30 Max टैबलेट लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 4K डिस्प्ले, 10800mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Doogee T30 Max टैबलेट में 12.4 इंच का 4K IPS डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

Doogee T30 Max टैबलेट लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 4K डिस्प्ले, 10800mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Doogee

Doogee T30 Max टैबलेट में 12.4 इंच का 4K IPS डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

ख़ास बातें
  • रियर में टैबलेट डुअल कैमरा कैरी करता है।
  • इसकी बैटरी कैपिसिटी 10,800mAh की है।
  • डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आता है।
विज्ञापन
Doogee ने टैबलेट सेग्मेंट में नया T30 Max टैब लॉन्च किया है जो कि तगड़े स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है। इसमें 4K डिस्प्ले है, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर में टैबलेट में दो कैमरे कंपनी ने दिए हैं। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आता है। डूगी मैक्स 30 टैबलेट में MediaTek Helio G99 चिप है। जिसके साथ 8GB रैम, 512GB स्टोरेज की पेअरिंग दी गई है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 10,800mAh की है। इसमें कंपनी ने स्टाइलस पेन का सपोर्ट भी दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Doogee T30 Max price

Doogee T30 Max टैबलेट की कीमत यूं तो 329 डॉलर बताई गई है लेकिन कंपनी फिलहाल इसके साथ एक कूपन ऑफर दे रही है, जिसके बाद इसे 296 डॉलर (लगभग 24,600 रुपये) में खरीदा जा सकता है। हालांकि भारतीय कीमत की बात करें तो कंपनी के अधिकारिक ऑनलाइन रिटेल स्टोर Doogeemall पर इसे 27,337 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 

Doogee T30 Max specifications

Doogee T30 Max टैबलेट में 12.4 इंच का 4K IPS डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस डिवाइस की मोटाई 7.9mm है। इसमें 1000:1 कंट्रास्ट रेश्यो दिया गया है। कंपनी इसके साथ स्टाइलस भी दे रही है। कंटेंट व्यूइंग की बात करें तो डिवाइस में Widevine L1 सर्टिफिकेशन दिया गया है। जिससे कि इसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Prime Video आदि पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आता है। 

डूगी मैक्स 30 टैबलेट में MediaTek Helio G99 चिप है। जिसके साथ 8GB रैम, 512GB स्टोरेज की पेअरिंग दी गई है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 10,800mAh की है। जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा है। रियर में टैबलेट डुअल कैमरा कैरी करता है। मेन कैमरा 50MP का और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »