असूस ने लॉन्च किया बड़ी बैटरी वाला 4जी एलटीई टैबलेट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जनवरी 2017 10:52 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनपैड 3एस 10 एलटीई (ज़ेड500केएल) 4जी सपोर्ट के साथ आता है
  • इसमें बेहतर प्रोसेसर होने के साथ बड़ी बैटरी भी है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 हेक्सा-कोर चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है
आईएफए 2016 से ठीक पहले ज़ेनवॉल्यूशन इवेंट में असूस ने ज़ेनपैड 3एस 10 (ज़ेड500एम) टैबलेट को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस टैबलेट का एलटीई वेरिएंट पेश किया है। असूस ज़ेनपैड 3एस 10 एलटीई (ज़ेड500केएल) 4जी सपोर्ट के साथ आता है। इसमें बेहतर प्रोसेसर होने के साथ बड़ी बैटरी भी है। इस टैबलेट की कीमत 1,799 मलेशियन रैंड (करीब 28,000 रुपये) है। इसके साथ ग्राहकों को प्रोटेक्टिव कवर और कस्टम स्टैंड भी दिया गया है।

असूस ज़ेनपैड 3एस 10 एलटीई (ज़ेड500केएल) में 9.7 इंच का क्यूएक्सजीए (2048x1536 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह ट्रू2लाइफ प्लस तकनीक और मल्टी टच सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 हेक्सा-कोर चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है। हालांकि, असूस आजीवन के लिए 5 जीबी क्लाउड स्टोरेज मुफ्त दे रहीहै। इसके अलावा गूगल ड्राइव पर 100 जीबी स्टोरेज 2 साल के लिए मुफ्त मिलेगी।  
Advertisement

कैमरे की बात करें तो असूस ज़ेनपैड 3एस 10 एलटीई में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और यह 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 7800 एमएएच की लिथियम पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी का दावा है कि बैटरी लाइफ करीब 16 घंटे की है।

एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, ई-कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, हॉल सेंसर और कैप सेंसर इस डिवाइस का हिस्सा हैं। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, यूएसबी टाइप-सी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, ग्लोनास और एजीपीएस शामिल हैं। यह टैबलेट स्लेट ग्रे कलर में उपलब्ध है। इसका वज़न 490 ग्राम है। टैबलेट का डाइमेंशन 242.3x164.2x6.75 मिलीमीटर है। इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

9.70 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 650

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2048x1536 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7800 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.