Apple iPad Pro 2018 मॉडल लॉन्च , जानें सारी खासियतें

Apple ने न्यू यॉर्क में मंगलवार को अपने आईपैड प्रो रैंज के प्रीमियम टैबलेट पेश किए। दो नए iPad Pro टैबलेट 11 इंच और 12.9 इंच के डिस्प्ले के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2018 22:59 IST
ख़ास बातें
  • Face ID भी ऐप्पल की आईपैड प्रो सीरीज़ का हिस्सा है
  • iPad Pro में है 11 इंच, 12.9 इंच के एलसीडी लिक्विड रेटिना डिस्प्ले
  • Apple Pencil को भी 2015 के बाद पहली बार अपग्रेड किया गया
Apple ने न्यू यॉर्क में मंगलवार को अपने आईपैड प्रो रैंज के प्रीमियम टैबलेट पेश किए। दो नए iPad Pro टैबलेट 11 इंच और 12.9 इंच के डिस्प्ले के साथ आते हैं। लेटेस्ट डिवाइस स्लीक डिज़ाइन, पतले बेज़ल, कोई होम बटन नहीं, फेस आईडी टेक्नोलॉजी, ऐप्पल ए12एक्स बायोनिक चिप, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सात कोर वाले ऐप्पल के ग्राफिक्स चिप से लैस हैं। गौर करने वाली बात है कि यह दुनिया का पहला आईओएस डिवाइस है जो यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर पोर्ट को सपोर्ट करता है। Apple Pencil को भी 2015 के बाद पहली बार अपग्रेड किया गया है।

iPad Pro के 11 इंच और 12.9 इंच मॉडल 64 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएंगे। 11 इंच वाले मॉडल की कीमत 799 डॉलर (करीब 58,800 रुपये) से शुरू होगी, जबकि 12.9 इंच वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 999 डॉलर (करीब 73,500 रुपये) है। कंपनी ने जानकारी दी है कि साल के आखिर तक इस प्रोडक्ट को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

Apple ने दावा किया कि कंपनी अब तक 400 मिलियन आईपैड यूनिट बेचने में सफल रही है। इस तरह से यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय टैबलेट है। इस इवेंट में टेक कंपनी ने लेटेस्ट मैकबुक एयर और मैक मिनी से भी पर्दा उठाया।

नए iPad Pro में 11 इंच और 12.9 इंच के एलसीडी प्रोमोशन लिक्विड रेटिना डिस्प्ले होंगे। ये भी पिक्सल मास्किंग टेक्नोलॉजी से लैस होंगे जिसकी झलक हमें iPhone XR में देखने को मिली है। दोनों ही मॉडल की मोटाई 5.9 मिलीमीटर है।
Advertisement

नए ऐप्पल आईपैड प्रो कंपनी के लेटेस्ट इन-हाउस ऐप्पल ए12एक्स बायोनिक 7एनएम प्रोससर के साथ आते हैं। नए आईपैड प्रो में 1 टीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज की सुविधा है। पहली बार है कि जब किसी आईपैड में न्यूरल इंजन सपोर्ट है।
Advertisement

Face ID भी ऐप्पल की आईपैड प्रो सीरीज़ का हिस्सा है। फेस आईडी ट्रूडेप्थ कैमरा के दम पर काम करता है। फेस आईडी एनिमोजी और मैमोजी के लिए सपोर्ट लाता है। यह पोर्ट्रेट के साथ लैंडस्केप मोड में काम करता है। iPad Pro 2018 मॉडल में iPhone X जैसे गैस्चर नेविगेशन है। यह पहला आईओएस डिवाइस है जिसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अतिरिक्त आईपैड प्रो पावर बैंक का काम भी कर सकता है।

डिवाइस में ट्रू टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर है। नए आईपैड प्रो से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इस प्रीमियम टैबलेट के बारे में 10 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा है। वहीं, सेकेंड जेनरेशन ऐप्पल पेंसिल बिल्कुल ही नए डिज़ाइन के साथ आता है। यह अपने आप आईपैड प्रो में चिपक जाता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

9.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

1.2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2048x1536 पिक्सल

ओएस

आईओएस 11

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPad Pro, iPad, Apple, Apple Pencil
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.