अमेज़न अगले हफ्ते लॉन्च करेगी प्रीमियम फीचर से लैस किंडल डिवाइस

अमेज़न अगले हफ्ते लॉन्च करेगी प्रीमियम फीचर से लैस किंडल डिवाइस
विज्ञापन
अमेज़न अगले हफ्ते नई जेनरेशनल किंडल डिवाइस लॉन्च करेगी। अमेज़न सीईओ जेफ़ बेज़ोस ने एक ट्वीट में इस लॉन्च की पुष्टि की।

बेज़ोस ने आने वाली आठवीं जेनरेशन किंडल के सबसे बेहतर प्रीमियम डिवाइस होने का भी खुलासा किया। लेकिन नए किंडल डिवाइस के बारे में फिलहाल और कोई जानकारी नहीं मिली है। इस ट्वीट में बेज़ोस ने कहा, तैयार हो जाइये, पूरी तरह से नया और आठवीं जेनरेशन प्रीमियम किंडल तैयार है। पूरी जानकारी अगले हफ्ते।

याद दिला दें, अमेज़न ने पिछले साल भारत में किंडल वोयज ई बुक रीडर लॉन्च किया थी। वाई-फाई से लैस किंडल वोयज की कीमत 16,499 रुपये जबकि वाई-फाई + 3जी वर्जन को 20,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। किंडल वोयज वाई-फाई और किंडल वोयज 3 जी सातवां जेनरेशन किंडल लिस्ट में शामिल हो गए। किंडल पेपरव्हाइट, किंडल पेपरव्हाइट 3जी और पिछली जेनरेशन किंडल देश में अमेज़न ई बुक रीडर के लिए उपलब्ध हैं।

पिछले महीने ही अमेज़न ने अपने पुराने किंडल डिवाइस के लिए नया अपडेट जारी किया था। यह अपडेट सभी डिवाइस के लिए जरूरी था नहीं तो अमेज़न ई रीडर के पुराने वर्जन पर इंटरनेट कनेक्ट नहीं किया जा सकता था।

अमेज़न के मुताबिक, 2012 में लॉन्च हुए पहली जेनरेशन किंडल पेपरव्हाइट से लेकर अब तक के सभी किंडल के लिए इस अपडेट की जरूरत थी। अमेज़न सीईओ ने सभी यूजर को 22 मार्च से पहले तक अपडेट इंस्टॉल करने की चेतावनी दी थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Kindle, Kindle Paperwhite, Kindle Voyage, Tablets
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »