अमेज़न किंडल ओसिस लॉन्च, रीचार्ज होने वाले कवर के साथ मिलेगा

अमेज़न किंडल ओसिस लॉन्च, रीचार्ज होने वाले कवर के साथ मिलेगा
विज्ञापन
ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़न ने अब तक का सबसे छोटा और हल्का किंडल लॉन्च कर दिया है। नया अमेज़न किंडल ओसिस अब तक का सबसे महंगा किंडल ई रीडर भी है। नए किंडल ओसिस की कीमत 289.99 डॉलर (भारत में करीब 23,999) रुपये है। कंपनी का दावा है कि इसका स्लिम लुक और रीचार्जेबल बैटरी की तरह काम करने वाला कवर ई बुक रीडर को आकर्षित करेगा। अमेज़न के मुताबिक नया किंडल ओसिस पिछले किंडल से 30 प्रतिशत ज्यादा पतला और 20 प्रतिशत ज्यादा हल्का है।

पिछले किंडल की तरह ही रीडिंग को आसान बनाने के लिए किंडल ओसिस में ब्लैक-एंड-व्हाइट स्क्रीन है। नए आठवीं जेनरेशन किंडल में 6 इंच का डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 300 पीपीआई है। रीडिजाइन किया गया बिल्ट-इन-फ्रंट 60 प्रतिशत ज्यादा एलईडी के साथ आता है जिससे इसका डिस्प्ले सबसे ज्यादा चमकदार है। इसमें दो बैटरी है, जिसमें से एक ई-रीडर में और दूसरी इसके कवर में है।
 

अमेज़न का दावा है ई-रीडर की बैटरी लाइफ 'रेगुलर' रीडिंग (अमेज़न के मुताबिक एक दिन मे 30 मिनट) के हिसाब से 9 हफ्ते तक चलेगी। वहीं स्टैंडबाय पर इसकी बैटरी महीनों तक चल सकती है। अमेज़न ने इसे डुअल बैटरी सिस्टम नाम दिया है। ओसिस और इसका कवक एक ही पोर्ट से चार्ज हो जाते हैं।

किंडल ओसिस का वजन सिर्फ 131 ग्राम है। इसके अलावा इसमें एक नया हाइबरनेशन मोड है जो किंडल के एक्टिव ना होने परर पॉवर की खपत को कम कर देता है। इसके अलावा इसमें वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन सपोर्ट और 4 जीबी स्टोरेज दी गई है।
 

किंडल ओसिस के लिए बुधवार से प्री-ऑर्डर शुरू हो गए और डिवाइस 27 अप्रैल से मिलना शुरु हो जाएगा। अमेज़न अभी भी अपना बेसिक किंडल 80 डॉलर (करीब 5,500 रुपये) में बेच रही है। वहीं हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और एडजस्ट किये जाने वाले फ्रंट लाइट वाला किंडल पेपरव्हाइट 120 डॉलर (करीब, 8,000 रुपये) में मिल रहा है। वहीं पेज प्रेस बटन के साथ किंडल वॉयज की कीमत करीब 200 डॉलर (13,300 रुपये) है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »