6 इंच डिस्प्ले, 16GB स्टोरेज, USB-C पोर्ट के साथ Amazon Kindle (11th Gen) लॉन्च, जानें कीमत

Amazon Kindle (11th Gen) में 16GB इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस दिया गया है।

6 इंच डिस्प्ले, 16GB स्टोरेज, USB-C पोर्ट के साथ Amazon Kindle (11th Gen) लॉन्च, जानें कीमत

Amazon Kindle (11th Gen) में 16GB इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Amazon Kindle (11th Gen) एक बार चार्ज करने पर 6 हफ्तों तक चल सकता है
  • यह यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आता है
  • पहले जो मॉडल्स लॉन्च हुए हैं उनसे तीन गुना ज्यादा पिक्सल इसमें दिए गए हैं
विज्ञापन
डिजिटल जमाने में किताबें और कंटेंट पढ़ने का तरीका भी डिजिटल हो गया है। अगर आप भी एक ई-बुक रीडर या ई-कंटेंट रीडर हैं तो अमेजन ने इसके लिए अपना Kindle (11th Gen) लॉन्च किया है। Amazon Kindle (11th Gen) में 6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 300ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। इसमें 16GB स्टोरेज मिल जाती है और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है। ई-कॉमर्स कंपनी का कहना है कि यह उसका अब तक का सबसे कॉम्पेक्ट किंडल डिवाइस है। साथ ही यह एक हाथ से इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। 
 

Amazon Kindle (11th Gen) की कीमत, उपलब्धता

Amazon Kindle (11th Gen) की भारत में कीमत 9,999 रुपये है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इसे 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो कि एक लिमिटिड पीरियड ऑफर है। ऑफर खत्म होने के बाद इसे इसके रीटेल प्राइस पर ही खरीदा जा सकेगा। डिवाइस को अमेजन ने दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। इसे ब्लैक और डेनिम कलर्स में खरीदा जा सकता है। Amazon पर यह खरीद के लिए उपलब्ध है।  
 

Amazon Kindle (11th Gen) के स्पेसिफिकेशंस

Amazon Kindle का ये लेटेस्ट एडिशन 300 ppi पिक्सल डेंसिटी वाले 6 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले में एडजस्ट की जा सकने वाली फ्रंट लाइट के अलावा डार्क मोड जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी का कहना है कि यह ग्लेयर फ्री डिस्प्ले है जो कि पढ़ते वक्त आंखों पर कम से कम दबाव डालता है। इससे पहले जो मॉडल्स लॉन्च हुए हैं उनसे तीन गुना ज्यादा पिक्सल इसमें दिए गए हैं। 

Amazon Kindle (11th Gen) में 16GB इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इससे पुराने जेनरेशन के मॉडल्स में कंपनी केवल 8GB का स्टोरेज देती थी। इसके अलावा, डिवाइस के बैटरी बैकअप में भी अपग्रेड किया गया है। कंपनी के अनुसार, Amazon Kindle (11th Gen) एक बार चार्ज करने पर 6 हफ्तों तक बैटरी बैकअप दे सकता है। चार्जिंग के लिए भी इसमें अपग्रेड किया गया है। यह यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आता है जबकि इसके पहले आए मॉडल्स में माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया जाता था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »