Student Tablet

Student Tablet - ख़बरें

  • 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख नए टैबलेट खरीदने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल एजुकेशन, ITI और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े पात्र छात्रों और युवाओं को इन टैबलेट का फायदा मिल सकता है। सरकार का मकसद युवाओं को पढ़ाई, ऑनलाइन ट्रेनिंग, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े डिजिटल संसाधनों तक पहुंच देना है। मंजूरी के बाद अब टैबलेट की खरीद और फिर वितरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
  • AI+ ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 10.95 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत
    Ai+ ने भारत में अपना पहला टैबलेट PulseTab लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इस टैबलेट में 10.95-इंच Full HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी दी गई है। यह Android 16 पर चलता है और इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • Infinix ने AI फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया XPAD 30E टैबलेट, जानें कीमत
    Infinix ने XPAD 30E टैबलेट लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने खास तौर पर स्टूडेंट्स के लिए पेश किया है। इसमें 11 इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G80 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी दी गई है। टैबलेट Android 15 बेस्ड XOS 15 पर चलता है और 4GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें AI Tutor, Photo Solving और 120,000 फ्री एजुकेशनल रिसोर्स जैसे फीचर मिलते हैं। 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत इंडोनेशिया में Rp 2,394,000 रखी गई है।
  • Realme Pad 3 का इंडिया लॉन्च कंफर्म: 12,200mAh बैटरी, 11.6 इंच डिस्प्ले समेत स्पेक्स पहले ही हुए लीक
    Realme Pad 3 को भारत में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह टैबलेट Realme Pad 2 का सक्सेसर होगा और इसे स्टूडेंट्स के लिए “The Smartest Tablet for Students” के तौर पर पेश किया जा रहा है। कंपनी की “Smart Learning. Less Charging” टैगलाइन से संकेत मिलता है कि इसमें बैटरी एफिशिएंसी और पढ़ाई से जुड़े AI फीचर्स पर फोकस किया गया है। realme के मुताबिक, Pad 3 में नोटबुक-इंस्पायर्ड डिस्प्ले और AI-बेस्ड टूल्स मिलेंगे, जो डिजिटल स्टडी और डेली लर्निंग रूटीन को आसान बनाएंगे।
  • स्कूल के बच्चों में छाई निराशा, लैपटॉप के बजाय टैबलेट बांट रही आंध्र प्रदेश सरकार
    कक्षा 8 के छात्रों को उसी टैब को आगे की क्लास में इस्तेमाल करना होगा, इसलिए लैपटॉप की जरूरत नहीं होगी। हर साल सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 8 में आने वाले प्रत्येक छात्र को टैब मिलेगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »