9.7 इंच आईपैड प्रो टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

9.7 इंच आईपैड प्रो टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
'लेट अस लूप यू इन' इवेंट में ऐप्पल ने अपने टैबलेट लाइनअप का विस्तार करते हुए 9.7 इंच आईपैड प्रो पेश किया। इस टैबलेट के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन आईपैड प्रो वाले ही हैं जिसे ऐप्पल ने पिछले साल लॉन्च किया था। हालांकि, यह 9.7 इंच के फॉर्म फैक्टर में आएगा। पुराने डिवाइस की तरह नया आईपैड प्रो भी ऐप्पल पेंसिल को सपोर्ट करता है। इसमें डिटेचेबल स्मार्ट कीबोर्ड के लिए स्मार्ट कनेक्टर भी हैं।

छोटे स्क्रीन वाले आईपैड प्रो के जरिए ऐप्पल और यूज़र को लुभाना चाहती है। पिछले साल लॉन्च किए गए आईपैड प्रो को कई यूज़र ने ज़्यादा बड़ा करार दिया था।

नया आईपैड प्रो सही मायने में ऐप्पल द्वारा 2014 में लॉन्च किए गए आईपैड एयर 2 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। स्क्रीन अपने टोन और ब्राइटनेस को माहौल के हिसाब से ढाल लेगा। इसके अलावा आईपैड प्रो में चार स्पीकर सेटअप भी है।

9.7 इंच आईपैड प्रो में भी ए9एक्स प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें 12 मेगापिक्सल का आईसाइट कैमरा है जो फोकस पिक्सल, ट्रू टोन फ्लैश और नए इमेज सिगनल प्रोसेसर से लैस है। फ्रंट पैनल की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का फेसटाइम कैमरा है। गौर करने वाली बात है कि इस कैमरा सेटअप का इस्तेमाल पिछले साल लॉन्च किए गए आईफोन 6एस में भी किया गया था। आईपैड प्रो में लाइव फोटोज़ के लिए भी सपोर्ट मौजूद है।

9.7 इंच आईपैड प्रो के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 599 डॉलर रखी गई है। इसका 128 जीबी वेरिएंट 749 डॉलर में मिलेगा और 256 जीबी वेरिएंट 899 डॉलर में। ये कीमतें वाई-फाई वेरिएंट की हैं। फिलहाल, सेल्यूलर या एलटीई वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। यह चार कलर वेरिएंट में मिलेगा जिसमें रोज़ गोल्ड भी शामिल है। ऐप्पल ने बहुप्रतीक्षित इवेंट लेट अस लूप यू इवेंट में अपने टैबलेट लाइनअप का विस्तार करते हुए 9.7 इंच आईपैड प्रो लॉन्च कर दिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPad Pro Price, iPad Pro Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »