7000mAh बैटरी, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, Android 12 के साथ Chuwi HiPad Max टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी के इस नए टैब में Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट मिलता है। यह एक मिडरेंज प्रोसेसर है जो चार कोर के साथ आता है।

7000mAh बैटरी, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, Android 12 के साथ Chuwi HiPad Max टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

टैब  AliExpress से खरीद के लिए उपलब्ध है। 

ख़ास बातें
  • Chuwi HiPad Max में 10.36 इंच का डिस्प्ले दिया गया है
  • इसका रेजॉल्यूशन 2,000 x 1,200 पिक्सल का है
  • इसमें 8GB RAM दी गई है और 128GB स्टोरेज है
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली चाइनीज कंपनी Chuwi ने नए टैबलेट को लॉन्च किया है। Chuwi HiPad Max के नाम से लॉन्च किया गया ये टैबलेट एंड्रॉयड 12 ओएस पर चलता है और इसमें Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। टैब में डुअल सिम कनेक्टिविटी है और 7000mAh की बैटरी क्षमता दी गई है। ओटीटी के लिए इसमें एचडी कंटेंट स्ट्रीमिंग भी की जा सकती है। 
 

Chuwi HiPad Max price, availability

Chuwi HiPad Max की कीमत फ्लैश सेल में 26 अगस्त तक 199.99 डॉलर (लगभग 15,000 रुपये) है, लेकिन इसके खत्म होने के बाद इसे 399.98 डॉलर (लगभग 31 हजार रुपये) में खरीदा जा सकेगा। टैब  AliExpress से खरीद के लिए उपलब्ध है। 
 

Chuwi HiPad Max specifications

Chuwi HiPad Max में 10.36 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसका रेजॉल्यूशन 2,000 x 1,200 पिक्सल का है। टैबलेट में 84% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया है। इसके चारों ओर 7mm के बेजल दिए गए हैं। टैब एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए Wildevine L1 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यानि कि आप इस पर ओटीटी पर एचडी कंटेंट का मजा भी ले सकते हैं। 

कंपनी के इस नए टैब में Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट मिलता है। यह एक मिडरेंज प्रोसेसर है जो चार कोर के साथ आता है। इसमें Adreno 610 GPU दिया गया है। मैमोरी और स्टोरेज की बात करें तो, इसमें 8GB RAM दी गई है और 128GB स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए टैब में Wi-Fi 802.11 का सपोर्ट है। इसके डाइमेंशन 246.5 x 156.25 x 8 mm और वजन 440 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  2. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  3. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  4. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  5. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  6. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
  7. IPL 2026 Live Streaming: RCB vs SRH मैच से आज आईपीएल 2026 का आगाज, ऐसे देखें फ्री!
  8. OnePlus Nord 6: 7 अप्रैल को लॉन्च होगा 9000mAh बैटरी वाला फोन! प्राइस लीक
  9. 96GB रैम, 16 इंच 144Hz डिस्प्ले वाले लैपटॉप Asus ExpertBook B3 G1 हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब भारत में Oppo स्टोर पर करवा सकेंगे मोबाइल रिपेयर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »