Viral Video: चलती कार की छत पर YouTuber मना रहा था बर्थडे, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार!

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस की नजर में भी आया और शख्स को ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मार्च 2023 18:03 IST
ख़ास बातें
  • YouTube पर वीडियो बनाने वाले एक शख्स को स्टंट करना महंगा पड़ गया।
  • वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के पास भी पहुंचा।
  • शख्स को ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया।

शख्स की कार के आगे पीछे कारों का काफिला चल रहा था, नियमों का किया उल्लंघन।

सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने के लिए लोग अक्सर अजब गजब हरकतें नजर आ जाते हैं। इनमें रोड स्टंट्स करने वाले भी शामिल हैं। लेकिन बात जब नियमों की आती है तो ये स्टंट करना महंगा भी पड़ जाता है। YouTube पर वीडियो बनाने वाले एक शख्स को ऐसा ही स्टंट करना महंगा पड़ गया। शख्स ने जन्मदिन पर बीच रोड पर चलती कार की सन रूफ से निकल कर जन्मदिन का जश्न मनाया और वीडियो शूट किया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के पास भी पहुंचा। फिर आगे क्या हुआ, हम आपको बताते हैं। 

YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेमस होने के लिए एक यूट्यूबर को जन्मदिन पर स्टंट करना महंगा पड़ गया। हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस दीक्षित नाम के एक यूट्यूबर ने पिछले साल 16 दिसंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर यूट्यूब पर एक वीडियो बनाकर अपलोड किया। यह वीडियो गाजियाबाद के पास नेशनल हाईवे का है जो अक्षरधाम से गाजियाबाद की ओर जाता है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कार के सनरूफ में अपने एक अन्य दोस्त के साथ खड़ा हुआ है। बात यहां तक भी ठीक थी। लेकिन उसकी कार के चारों तरफ और भी गाड़ियों का काफिला चल रहा था। ये सभी कारें पूरे रोड को घेरकर चल रही थीं। जिससे रोड पर चलने वाले अन्य व्हीकल्स को भी परेशानी होने लगी। बैकग्राउंड में तेज आवाज में म्यूजिक बजता हुआ भी सुना जा सकता है। लेकिन शख्स और उसके दोस्तों ने दूसरे लोगों को हो रही परेशानी पर कोई ध्यान नहीं और अपना हुड़दंग जारी रखा। 

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस की नजर में भी आया और शख्स को ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है। इस बारे में पूरी पड़ताल की जा रही है। घटना के समय का अच्छी तरह पता लगाकर, और मामले की पूरी छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  2. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  2. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  4. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  5. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  6. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  7. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  8. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  9. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  10. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.