XUV700 में लगी आग लगने की घटना का महिंद्रा ने बताया कारण, आप भी पढ़ें

घटना के समय, महिंद्रा XUV700 कथित तौर पर छह महीने पुरानी थी और मालिक अपने परिवार के साथ जयपुर एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहा था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मई 2023 20:52 IST
ख़ास बातें
  • जयपुर हाईवे पर XUV700 कार में आग लग गई
  • महींद्रा ने घटना की जांच की
  • आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज के चलते आग लगने का दावा

Photo Credit: Twitter (@ThKuldeep31)

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर Mahindra XUV700 कार में आग लगने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। घटना जयपुर एक्सप्रेसवे की बताई गई थी। कार मालिक ने ट्विटर पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया था और महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए शिकायत की थी। अब, कंपनी ने इसका जवाब शेयर करते हुए आग लगने के कारण को शेयर किया है।

सबसे पहले आपको बता दें कि कुलदीप सिंह (Kuldeep Singh) ने 21 मई की सुबह ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी XUV700 कार में अचानक आग लग गई, जब कार जयपुर हाईवे में थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "अपने सबसे अधिक प्रीमियम प्रोडक्ट (XUV700) के साथ मेरे परिवार के जीवन को जोखिम में डालने के लिए धन्यवाद। जयपुर हाईवे पर ड्राइव करते समय कार में आग लग गई। कार ज्यादा गर्म नहीं हुई, चलती कार में धुआं आया, फिर उसमें आग लग गई।"
 

इसके बाद, 22 मई को, महिंद्रा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि आग की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वाहन की फैक्ट्री-फिटेड/मूल वायरिंग में आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज को फिट करने के लिए छेड़छाड़ की गई थी। घटना की जांच पूरी करने के बाद, वाहन निर्माता ने अब एक और बयान जारी किया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि मालिक द्वारा कई आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज जोड़ने के कारण आग लगी थी।

बयान में लिखा गया है (अनुवादित), "जयपुर में XUV700 थर्मल घटना की हमारी जांच कल शाम समाप्त हो गई। जांचकर्ताओं को कार मालिक द्वारा कार की मूल वायरिंग सर्किट मॉड्यूल के साथ छेड़छाड़ करके आफ्टर-मार्केट इल्युमिनेटेड स्कफ प्लेट्स और चार एम्बिएंट लाइटिंग फिट किए जाने के सबूत मिले हैं। अतिरिक्त वायरिंग कनेक्शन को मौजूदा इलेक्ट्रिकल पॉइंट्स से जोड़ा गया है, जो थर्मल घटना का कारण बना। कार मालिक को इस जांच के बारे में ईमेल के जरिए बता दिया गया है।"
Advertisement
 

वहीं, कार मालिक ने आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज को जोड़ने की पुष्टि करने वाली कोई टिप्पणी नहीं की है।
Advertisement

घटना के समय, महिंद्रा XUV700 कथित तौर पर छह महीने पुरानी थी और मालिक अपने परिवार के साथ जयपुर एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहा था। हालांकि, अच्छी बात यह है कि पीड़ित और उसके परिवार को कोई चोट नहीं आई, लेकिन आग ने एसयूवी को पूरी तरह से जला दिया। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: XUV700, XUV700 FIre, XUV700 Caught Fire
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.