Mahindra की XUV700 पर 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

हाल ही में Mahindra ने इसका AX5 सेलेक्ट वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया था। इस SUV में सात सिंगलटोन और पांच डुअल-टोन कलर्स के विकल्प हैं

Mahindra की XUV700 पर 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट हैं

ख़ास बातें
  • इसका प्राइस लगभग 14 लाख रुपये से 27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है
  • इस पर 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट है
  • इसमें सात सिंगलटोन और पांच डुअल-टोन कलर्स के विकल्प हैं
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra की मिड-साइज SUV XUV700 पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। इस सेगमेंट में  XUV700 की बड़ी संख्या में बिक्री होती है। पिछले कुछ महीनों में इसका वेटिंग पीरियड भी कम हुआ है। इसका प्राइस लगभग 14 लाख रुपये से 27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

XUV700 पर कंपनी की ओर से भारी डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस पर 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट है। हाल ही में Mahindra ने इसका AX5 सेलेक्ट वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया था। इस SUV में सात सिंगलटोन और पांच डुअल-टोन कलर्स के विकल्प हैं। इसमें 10.24 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा पैनोरैमिक सनरूफ, 3D साउंड सिस्टम, एयर फिल्टर और सिक्योरिटी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के विकल्पों में उपलब्ध है। इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट हैं। 

महिंद्रा ने हाल ही में सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को लॉन्च किया था। कंपनी ने 26 मई से इसकी डिलीवरी शुरू की थी। इसका शुरुआती प्राइस 7.49 लाख रुपये का है। XUV 3XO के लिए 15 मई से बुकिंग शुरू हुई थी। कंपनी ने बताया था कि इसके लिए एक घंटे के अंदर 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली थी। XUV 3XO को नौ वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, इसके एंट्री लेवल और टॉप-एंड वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू नहीं हुई है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा। 

SUV सेगमेंट में महिंद्रा Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV की पेशकश करती है। कंपनी की Scorpio-N और Scorpio Classic की एक लाख से अधिक बुकिंग लंबित हैं। इन दोनों SUV के लिए प्रत्येक महीने लगभग 16,000 यूनिट्स की बुकिंग मिलती हैं। महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड घटा है। Scorpio N के प्राइसेज 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये के बीच हैं। यह पांच वेरिएंट्स -  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध है। यह SUV 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प में है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »