Mahindra XUV700 का 6-सीटर वेरिएंट सड़कों पर दौड़ता दिखाई दिया, जल्द होगा लॉन्च!

XUV700 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। 6-सीटर लेआउट को टॉप ट्रिम्स के साथ पेश किए जाने की संभावना है।  

Mahindra XUV700 का 6-सीटर वेरिएंट सड़कों पर दौड़ता दिखाई दिया, जल्द होगा लॉन्च!

Mahindra XUV700 फिलहाल 5-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Mahindra XUV700 के 6-सीटर वेरिएंट को जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
  • कार वर्तमान में 5-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ उपलब्ध है
  • 6-सीटर वर्जन में दूसरी पंक्ति के लिए अलग कैप्टन सीटें मिलेंगी
विज्ञापन
Mahindra XUV700 SUV फिलहाल 5-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, लेकिन पिछले कुछ समय से इसके 6-सीटर वेरिएंट के लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। अब, लेटेस्ट तस्वीरे सामने आई हैं, जिनमें XUV700 का अपकमिंग 6-सीटर कॉन्फिगरेशन वाला मॉडल दिखाई दे रहा है। तस्वीर टेस्टिंग के दौरान कैप्चर की गई हैं, क्योंकि कार की बॉडी पर जगह-जगह कैमोफ्लाज लगाया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि नए मॉडल में केवल सीटिंग कॉन्फिगरेशन में बदलाव होंगे और बाकी डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल के समान ही होगा।

Rushlane ने XUV700 के कथित 6-सीटर वेरिएंट की तस्वीर शेयर की है, जिसमें कार का रोड टेस्ट म्यूल देखने को मिलता है। लेटेस्ट स्पाइड फोटो के समाने आने से इतना तो अंदाजा मिल जाता है Mahindra अब XUV700 के 6-सीटर वेरिएंट को लॉन्च करने में ज्यादा देरी नहीं करना चाहती। कार को रोड टेस्ट किया जा रहा है और हमें उम्मीद है कि इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से फिलहाल इस वेरिएंट के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
 
qpvthqq8

Photo Credit: Rushlane

XUV700 वर्तमान में 5-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ उपलब्ध है। 6-सीटर वर्जन में दूसरी पंक्ति के लिए अलग कैप्टन सीटें मिलेंगी। तस्वीर में सीटिंग लेआउट में बदलाव के अलावा, 6-सीटर वर्जन में कोई बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। इसके LED हेडलैंप, L-साइज LED टेल लाइट्स और अलॉय व्हील्स के साथ बॉडी लाइनिंग स्टैंडर्ड वेरिएंट के समान दिखते हैं। वहीं, फीचर्स में भी कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।

वर्तमान में, XUV700 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। 6-सीटर लेआउट को टॉप ट्रिम्स के साथ पेश किए जाने की संभावना है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mahindra XUV700, Mahindra XUV700 6 Seater
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »