Telegram पर वीडियो देख कमाई करवाने के बहाने महिला से 10 लाख से ज्यादा की ठगी!

महिला द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक, महिला को 1 फरवरी को Whatsapp पर यह ऑफर दिया गया। जिसमें कहा गया था कि उन्हें डिजिटल मार्केटिंग में पैसा निवेश करके बड़ा रिटर्न दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 फरवरी 2023 19:48 IST
ख़ास बातें
  • झांसा देकर 10 लाख से ज्यादा की ठगी होने का मामला
  • ठगों ने कहा कि उन्हें केवल Telegram ऐप पर जाकर YouTube वीडियो देखना है
  • पीड़िता ने बताया कि उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल किया गया

Telegram ऐप पर कमाई का झांसा देकर यह ठगी की गई।

कई बार इन्सान ज्यादा पाने के झांसे में आकर जो पास होता है, उसे भी गंवा बैठता है। फिर दूसरा, फ्रॉड करने वाले लोग भी इसी ताक में रहते हैं कि कोई शिकार ऐसे ही लालच में फंस जाए। गुरूग्राम में रहने वाली एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। कथित तौर पर बड़े फायदे का झांसा देकर महिला से 10 लाख से ज्यादा रुपये ठग लिए गए, ऐसा मामला सामने आया है। Telegram ऐप पर कमाई का झांसा देकर यह ठगी की गई। पूरा मामला क्या है, हम आपको बताते हैं। 

Telegram, Whatsapp पर आजकल आपको भी अक्सर इस तरह का मैसेज दिख जाता होगा, जिसमें लिखा होता है कि घर बैठकर कमाई करें। गुरूग्राम की एक महिला के साथ कथित तौर पर इसी तरह का झांसा देकर 10 लाख से ज्यादा की ठगी होने का मामला सामने आया है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला से ठगों ने कहा कि उन्हें केवल Telegram ऐप पर जाकर YouTube वीडियो देखना है और लाइक करना है। उसके बदले में उनको हजारों रुपये कमाने का अवसर मिलेगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता शानुप्रिया वर्शने ने बताया कि उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल किया गया। उसके बाद पोस्ट के जरिए उन्हें बताया गया कि उन्हें यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर उन्हें लाइक करना है। महिला द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक, महिला को 1 फरवरी को Whatsapp पर यह ऑफर दिया गया। जिसमें कहा गया था कि उन्हें डिजिटल मार्केटिंग में पैसा निवेश करके बड़ा रिटर्न दिया जाएगा। 

उसके बाद महिला को टेलीग्राम ऐप पर एक ग्रुप में शामिल किया गया। वहां पर उन्हें वीडियो देखने और लाइक करने के लिए कहा गया। महिला को शुरू में वीडियो देखने और लाइक करने के लिए कुछ रुपये भी दिए गए। उसके बाद उन्हें VIP मेंबरशिप के लिए 8 हजार रुपये भरने के लिए कहा गया। इसी तरह सुपर वीआईपी के लिए भी फिर उनसे फीस की मांग की गई और ऐसे ही करते करते उनसे 10 लाख से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया गया। आप इस तरह के जालसाजों से सतर्क रहें और सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर मिलने वाले संदेशों की पूरी तरह से जांच कर लें। ऑनलाइन फ्रॉड के लिए अक्सर ऐसे मैसेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telegram, WhatsApp, Telegram app, Telegram Fraud

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.