ट्विटर पर जल्द ही होगा फेसबुक जैसा टाइमलाइन

ट्विटर पर जल्द ही होगा फेसबुक जैसा टाइमलाइन
विज्ञापन
ट्विटर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की योजना अगले सप्ताह तक फेसबुक जैसा एल्गोरिथम टाइमलाइन लाने की है। बज़फीड की शनिवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाइमलाइन ट्विटर के एल्गोरिथम के आधार पर ट्वीट को क्रम से सजाएगा।

ट्विटर के उत्पाद प्रबंधक पाउल लैंबर्ट ने दो फरवरी को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कहा, "आज तक आप किसी के व्यक्तिगत ट्वीट को ही देख पाते थे, जबकि ट्विटर पर क्या चल रहा है, यह देखने के लिए आपको साइन इन करना पड़ता था। अब ऐसा करने के लिए आपको साइन इन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।"

अपने मोबाइल पर ट्विटर डॉट कॉम खोलने पर होम टाइमलाइन पर भारत सहित दुनिया के 23 देशों के लोग दिखेंगे।

यह हालांकि स्पष्ट नहीं हुआ है कि ट्विटर लोगों को एल्गोरिथम फीड का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करेगा या यह उनके लिए मात्र एक विकल्प होगा।

ट्विटर 23 देशों में एक नया ट्विटर डॉट कॉम होमपेज लाने की तैयारी कर रहा है, जो अमेरिका, जापान में पहले से ही मौजूद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »