भारतीय गणितज्ञ रामानुजन फाउंडेशन के लिए साथ आएंगे सुंदर पिचाई और मार्क जुकरबर्ग: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2016 15:54 IST
गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और फेसबुक के संस्थापक व सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग एक साथ मिलकर काम करेंगे। महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन फाउंडेशन के लिए इन दोनों के साथ आने की खबर हैं।

रूसी अरबपति और संस्थापक यूरी मिलर ने रामानुजन की बायोपिक 'द मैन हू न्यू इनफिनिटी' की स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इन बायोपिक को निर्देशक मैथ्यू ब्राउन ने बनाया है। फिल्म की यूनिट के एक करीबी सूत्र के अनुसार, सिलिकॉन बैली में आयोजित इस स्क्रीनिंग में अमेरिका के कई बड़े अमीर पहुंचे।
Advertisement

समाचार एजेंसी आईएएनएस को एक सूत्र ने बताया, ''सुंदर पिचाई (सीईओ- गूगल) सर्जी ब्रिन (संस्थापक- गूगल), मार्क ज़ुकरबर्ग (संस्थापक- फेसबुक) ब्रेंडन इरिब (सीईओ-ऑक्युलस वीआर) और सिलिकॉन वैली के दूसरे 50 लोगों ने यूरी मिलर के घर लॉस आल्टॉस इस स्क्रीनिंग में पहुंचे। यूरी ने इस फिल्म के लिए एक बेहद निजी स्क्रीनिंग और डिनर का आयोजन किया। स्क्रीनिंग के दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए। ''

ज़ुकरबर्ग और पिचाई सहित कुछ दूसरे लोग, जिन्होंने भारतीय गणितज्ञ पर बनी इस फिल्म को देखा। इस फिल्म में तमिलनाडु के उनके गांव से शुरू और इंग्लैंड में उनके प्रसिद्ध होने तक के सफरनामे को दिखाया गया है। ये लोग रामानुजन के नाम से एक फाउंडेशन बनाने के लिए साथ आएंगे।
Advertisement

इस फिल्म में अभिनेता देव पटेल ने 1913 के 25 वर्षीय शिपिंग क्लर्क और गणितज्ञ का किरदार निभाया है।
Advertisement

हालांकि, रामानुजन ने शुद्ध गणित के लिए कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं ली थी। लेकिन उन्होंने गणित के विश्लेषण, नंबर थ्योरी, इनफिनिट सीरीज और फ्रैक्शन में असाधारण योगदान दिया। 1920 में 32 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

'द मैन हू न्यू इनफिनिटी' में जर्मी इरॉन्स, देविका भिसे, स्टीफन फ्राई, टॉबी जोन्स और अरुंधति नाग ने भी अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म भारत में शुक्रवार को रिलीज होगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.