Blinkit से ऑर्डर किए ब्रेड के पैकेट में मिला जिंदा चूहा, देखें वीडियो

नितिन अरोड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस ब्रेड के पैकेट की फोटो के साथ घटना की जानकारी देने वाला एक ट्वीट भी शेयर किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 फरवरी 2023 19:30 IST
ख़ास बातें
  • Blinkit से ऑर्डर किए ब्रेड के पैकेट के अंदर मिला जिंदा चूहा
  • ट्विटर पर शेयर किए गए फोटो व वीडियो
  • Blinkit ने रिप्लाई में मांगा शिकायतकर्ता का कॉन्टैक्ट नंबर

Blinkit एक ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप है

Photo Credit: Twitter/ @NitinA14261863

भारत में एक शख्स ने ग्रॉसरी ऑडर करने वाले ऐप से ब्रेड ऑर्डर की और उसके ब्रेड के पैकेट में जिंदा चूहा मिला। जी हां, आपने सही पढ़ा, नितिन अरोड़ा नाम के एक व्यक्ति ने इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की, जिसपर ग्रॉसरी ऑर्डरिंग ऐप Blinkit का रिप्लाई भी आया है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

नितिन अरोड़ा ने हाल ही में कथित तौर पर Blinkit ऐप के जरिए अपने लिए ब्रेड का पैकेट ऑर्डर किया। कुछ ही समय में उन्हें उनका ऑर्डर मिला, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें प्राप्त हुए ब्रेड के पैकेट के अंदर एक चूहा था, वो भी जिंदा।
 

नितिन अरोड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस ब्रेड के पैकेट की फोटो के साथ घटना की जानकारी देने वाला एक ट्वीट भी शेयर किया। उन्होंने इस ट्वीट में Blinkit को भी टैग किया। एक अन्य यूजर द्वारा भी इसी घटना का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें देखा जा सकता है कि ब्रेड के पैकेट के अंदर एक चूहा है, जो जिंदा है और पैकेट के अंदर घूम रहा है। यह पूरी घटना कथित तौर पर 1 फरवरी, 2023 को हुई।

नितिन अरोड़ा ने अपने ट्वीट में लिख, (अनुवादित) "@letsblinkit के साथ बहुत ही खराब अनुभव, 1.2.23 को ऑर्डर किए गए ब्रेड के पैकेट के अंदर जिंदा चूहा मिला। यह बहुत खतरनाक है। अगर 10 मिनट की डिलीवरी में ऐसा सामान आता है, तो @blinkitcares मैं कुछ घंटे इंतजार करना पसंद करूंगा।" इससे बेहतर खुद से सामान ले लो #blinkit #zomato।” 
 

इसके साथ ही उन्होंने Blinkit कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव के साथ हुई उनकी चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिससे ऐप की ओर से प्राप्त लचर प्रतिक्रिया का पता चलता है। आप इस ट्वीट को नीचे देख सकते हैं।
Advertisement

इस ट्वीट के रिप्लाई में Blinkit ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, (अनुवादित) "हाय नितिन, यह वह अनुभव नहीं है जो हम आपको देना चाहते थे। कृपया हमें [इस मामले में अधिक] देखने के लिए अपना रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर या ऑर्डर आईडी डीएम [डायरेक्ट मैसेज] के जरिए शेयर करें।”
 

एक ट्विटर यूजर, जो शायद घटनास्थल पर मौजूद था, ने कमेंट सेक्शन में इस घटना का वीडियो शेयर किया, जिसमें इस चूहे को पैकेट के अंजर चलता हुआ देखा जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blinkit, Blinkit App, Blinkit Bread Mouse Incident
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!
  2. Redmi K90 Max आया गीकबेंच पर नजर, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  3. Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है सुपर AMOLED डिस्प्ले, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. 50MP कैमरा वाले Google Pixel फोन पर 49 हजार रुपये का गजब डिस्काउंट, देखें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
  2. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले के लिए हो सकता है स्पेशल एडहेसिव का इस्तेमाल
  3. 6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!
  4. Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें
  5. Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है सुपर AMOLED डिस्प्ले, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 4 सप्ताह के हाई पर पहुंचा Bitcoin का प्राइस
  7. मोबाइल जैसा WhatsApp एक्सपीरियंस अब Web पर, मिलेंगे 49 चैट थीम्स!
  8. Oppo A6s Pro हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 7000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बड़े पर्दे पर पहुंचा Samsung, लॉन्च की 14 मीटर Onyx Cinema LED स्क्रीन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.