Facebook पर कई यूजर्स के घट रहे फॉलोअर्स, Mark Zuckerberg को 12 करोड़ फॉलोअर्स ने छोड़ा

मेटा का कहना है कि उसे इस समस्या के बारे में पता है और स्थिति को सामान्य बनाने पर काम किया जा रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2022 17:55 IST
ख़ास बातें
  • इस समस्या के कारण का पता नहीं चला है
  • मेटा का कहना है कि वह स्थिति को जल्द सामान्य किया जाएगा
  • फेसबुक की रीब्रांडिंग से कंपनी को काफी नुकसान हुआ है

जकरबर्ग के फॉलोअर्स की संख्या 10,000 से भी कम हो गई है

दुनिया भर में लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट Facebook के कई यूजर्स अपने फॉलोअर्स के बड़ी संख्या में घटने की शिकायत कर रहे हैं। इसके पीछे के कारण का पता नहीं चला है। फेसबुक (Meta) के फाउंडर और CEO, Mark Zuckerberg 11.9 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स घट गए हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या 10,000 से भी कम हो गई है। 

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर कहा, "फेसबुक पर सुनामी आ गई है जिससे मेरे लगभग नौ लाख फॉलोअर्स चले गए हैं और लगभग 9,000 बचे हैं। मुझे फेसबुक की यह कॉमेडी पसंद आ रही है।" इस बारे में संपर्क करने पर मेटा के प्रवक्ता ने बताया, "हमें पता है कि कुछ लोगों के फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलोअर्स की संख्या में बदलाव हो रहा है। हम इस स्थिति को जितना जल्द हो सके सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।" मेटा ने एक वर्चुअल और मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट, Quest Pro लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके साथ एक्सटेंडेड रिएलिटी कंप्यूटिंग डिवाइसेज के हाई-एंड मार्केट में शुरुआत की है। इसका प्राइस लगभग 1,500 डॉलर है। यह जल्द ही अमेरिका में कस्टमर्स के लिए उपलब्ध होगा। 
Advertisement

Zuckerberg को कंपनी की रीब्रांडिंग और मेटावर्स पर फोकस बढ़ाने से भारी नुकसान हुआ है। इस वर्ष उनकी वेल्थ लगभग आधी कम हो गई है। उनकी नेटवर्थ ग्लोबल बिलिनेयर्स में 20वें स्थान पर है, जो पिछले आठ वर्षों में सबसे निचला रैंक है। Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, Zuckerberg की वेल्थ में लगभग 71 अरब डॉलर की कमी हुई है। 

उनकी कुल वेल्थ लगभग 56 अरब डॉलर की रह गई है। दो वर्ष पहले तक वह ग्लोबल बिलिनेयर्स में Jeff Bezos और Bill Gates के बाद तीसरे स्थान पर थे। पिछले वर्ष सितंबर में उनकी कंपनी के शेयर का प्राइस 382 डॉलर पर पहुंचने के साथ Zuckerberg की वेल्थ बढ़कर लगभग 142 अरब डॉलर हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी का नाम Facebook Inc से बदलकर Meta कर दिया था। इसके साथ ही जकरबर्ग के लिए मुश्किलों की शुरुआत गई थी। इकोनॉमिक स्लोडाउन से भी Meta के बिजनेस पर असर पड़ा है। मेटावर्स में कंपनी के भारी इनवेस्टमेंट से इसके शेयर में कमजोरी आ रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस प्रोजेक्ट पर अगले कुछ वर्षों में बड़ा खर्च होगा। इसके अलावा रेगुलेटर्स की स्क्रूटनी और कुछ कानूनी मामलों का भी कंपनी को सामना करना पड़ रहा है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  2. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  4. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  5. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  7. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  8. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  9. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  10. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.