• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक के सामने आई कार, फ‍िर क्‍या हुआ, देखें वीडियो

ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक के सामने आई कार, फ‍िर क्‍या हुआ, देखें वीडियो

Viral Video : वीडियो देखकर पता चलता है कि जो कार, ट्रक से भिड़ी, वह मोड़ पर ओवरटेक करने की कोशिश में थी, इसी वजह से कार वाले को ट्रक आता हुआ दिखाई नहीं दिया होगा।

ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक के सामने आई कार, फ‍िर क्‍या हुआ, देखें वीडियो

Viral Video : इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन ड्राइवर को गंभीर चोट आई है।

ख़ास बातें
  • वाकया सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया
  • दोनों गाडि़यों में जबरदस्‍त भिड़ंत हुई
  • हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ
विज्ञापन
रोड पर सफर करते समय आपको गाहे-बगाहे लिखा हुआ दिख जाएगा, ‘दुघर्टना से देर भली'। पर लोग मानते कहां हैं। सड़क हादसों की खबर हर रोज पढ़ने को मिलती है। बहुत कम ऐसा होता है, जब किसी हादसे का लाइव वीडियो सामने आ जाए। उत्तराखंड के नैनीताल में भवाली के पास ऐसा ही एक हादसा हुआ है। कार को ओवरटेक कर रही दूसरी कार के सामने एक ट्रक आ गया, उसके बाद जो हुआ वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वाकया सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। 

ट्विटर पर शेयर किया गया यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। @saritatiwariuk ने अपने अकाउंट पर वीडियो पोस्‍ट करते हुए बताया है कि घटना नैनीताल के भवाली की है। उन्‍होंने लिखा, नैनीताल के भवाली में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर का वीडियो। करीब 36 सेकंड के इस वीडियो में सबसे पहले एक ट्रक गुजरता हुआ दिखाई देता है। उसके ठीक पीछे दो कारें आ रही हैं। एक कार दूसरी कार को ओवरटेक करना चाहती है, तभी सामने से बड़ा ट्रक आ जाता है। 
 

ट्रक और कार के बीच जबदरस्‍त भिड़ंत होती है। कार की छत पर बंधा सामान छटककर रोड पर गिर जाता है। पीछे से आ रहा बाइक सवार बाल-बाल बचता है। जिस कार को ओवरटेक करने की कोशिश की जा रही थी, वह भी रुक जाती है। आसपास के कुछ लोग वहां पहुंचते हैं। 

वीडियो देखकर पता चलता है कि जो कार, ट्रक से भिड़ी, वह मोड़ पर ओवरटेक करने की कोशिश में थी, इसी वजह से कार वाले को ट्रक आता हुआ दिखाई नहीं दिया होगा। हमेशा कहा जाता है कि मोड़ पर किसी गाड़ी को ओवरटेक नहीं करना चाहिए। पहाड़ी इलाकों में तो अतिरिक्‍त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन ड्राइवर को गंभीर चोट आई है। टक्‍कर के कारण वह कार में फंस गया था। कार में मौजूद अन्‍य लोग बाल-बाल बच गए और बुरी तरह से सहम गए। 

पहली नजर में देखकर ऐसा लगता है कि कार वाले की इस घटना में कोई गलती नहीं है। दोनों ही कारें तेज गति में थीं और जो कार ओवरटेक करने की कोशिश में थी, वह काफी रफ्तार में थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »