• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • 97 साल की महिला ने हवा में भरी उड़ान, Video देख आनंद महिंद्रा बोले यह मेरी हीरो

97 साल की महिला ने हवा में भरी उड़ान, Video देख आनंद महिंद्रा बोले- यह मेरी हीरो

यह वीडियो ना सिर्फ हैरान करता है, बल्कि महिला के जज्‍बे को भी सलाम करने के लिए उत्‍साहित करता है।

97 साल की महिला ने हवा में भरी उड़ान, Video देख आनंद महिंद्रा बोले- यह मेरी हीरो

Photo Credit: @anandmahindra

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं महिला का नाम उषा थुसे है। वह पुणे की रहने वाली बताई जाती हैं।

ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने शेयर किया नया वीडियो
  • 97 साल की महिला का पैरामोटरिंग वीडियो
  • लोग इस वीडियो को प्रेरणादायी बता रहे हैं
विज्ञापन
मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह दिलचस्‍प और प्रेरणादायक वीडियोज (Anand Mahindra new Post) शेयर करते हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन का नया पोस्‍ट इन दिनों वायरल हो रहा है। उन्‍होंने जो वीडियो क्लिप शेयर की है, उसमें 97 साल की महिला को पैरामोटरिंग करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो ना सिर्फ हैरान करता है, बल्कि महिला के जज्‍बे को भी सलाम करने के लिए उत्‍साहित करता है। 

Anand Mahindra ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' (X) पर वीडियो शेयर किया है। उन्‍होंने महिला को अपना ‘हीरो ऑफ द डे' बताया। करीब 55 सेकंड की क्लिप में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला पैरामोटरिंग करने के लिए सीट पर बैठ रही हैं। उनकी फैमिली के लोग भी साथ हैं और बुजुर्ग महिला की बैठने में मदद करते हैं। 

वह आंखों में चश्‍मा लगवाती हैं। हेलमेट और मोटरिंग की सेफ्टी बेल्‍ट पहनकर ट्रेनर के साथ बैठ जाती हैं। इसके बाद वह हवा में उड़ते हुए शहर का सफर करने निकल जाती हैं। वीडियो में दिखाई देता है कि बुजुर्ग महिला ऊंचाई पर पहुंचकर शहर को देख रही हैं। 23 नवंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को अबतक 14 लाख व्‍यूज मिले हैं।  
 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं महिला का नाम उषा थुसे है। वह पुणे की रहने वाली बताई जाती हैं। पेशे से टीचर थीं। हवा में उड़ान भरने के बाद हर कोई उनके कारनामे की तारीफ कर रहा है। लोग उन्‍हें अमेजिंग बता रहे हैं। उम्र के जिस पड़ाव पर पहुंचकर लोग घर में ही कैद होकर रह जाते हैं, उषा थुसे का यह वीडियो प्रेरणा देने वाला है। 

आनंद महिंद्रा सोशल म‍ीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और देश-विदेश के वीडियोज शेयर करते हैं। फ‍िलहाल एक्‍स पर उनके फॉलोवर्स की संख्‍या 1 करोड़ से भी ज्‍यादा है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »