Yearender 2022: पहले प्राइवेट रॉकेट से मिशन गगनयान तक… चर्चा में रहे भारत के ये स्‍पेस मिशन, जानें

पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-S भी इस साल लॉन्‍च हो गया, जिसने यह दर्शाया कि आने वाले वर्षों में अमेरिका की स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) की तरह भारत में कई स्‍पेस कंपनियां होंगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 19:43 IST
ख़ास बातें
  • भारत के स्‍पेस मिशन के लिए साल 2022 उत्‍साह जनक रहा
  • दुनिया में भारत के स्‍पेस प्रोग्रामों की चर्चा हुई
  • गगनयान मिशन को लेकर भी इस साल जानकारी सामने आई

गगनयान मिशन को लेकर इस साल कई जानकारियां सामने आईं और मंगल मिशन अपने समापन की ओर बढ़ा।

भारत के स्‍पेस मिशन के लिए साल 2022 उत्‍साह जनक रहा। कमर्शल स्‍पेस सेक्‍टर में भारत ने दुनिया को अपना दबदबा दिखाया और इसरो के सबसे भारी रॉकेट LVM3 ने OneWeb के 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट्स लॉन्‍च कर डाले। वहीं, पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-S भी इस साल लॉन्‍च हो गया, जिसने यह दर्शाया कि आने वाले वर्षों में अमेरिका की स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) की तरह भारत में कई स्‍पेस कंपनियां होंगी। गगनयान मिशन को लेकर इस साल कई जानकारियां सामने आईं और मंगल मिशन अपने समापन की ओर बढ़ा। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।  
 

लॉन्‍च हुआ पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-S

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने इतिहास रच दिया। नवंबर में भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-S लॉन्‍च हुआ। भारत के अंतरिक्ष इतिहास में यह पहली बार है, जब एक प्राइवेट रॉकेट ने स्‍पेस में उड़ान भरी। इसी के साथ, स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) रॉकेट विकसित करने और उड़ाने वाली भारत की पहली निजी क्षेत्र की कंपनी बन गई। Vikram-S रॉकेट ने श्रीहरिकोटा (Sriharikota) से उड़ान भरी। इसे मिशन प्रारंभ (Mission Prarambh) नाम दिया गया था। 
Advertisement
 
 

इसरो ने सबसे भारी रॉकेट से लॉन्‍च किए 36 सैटेलाइट्स 

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO की कमर्शल यूनिट न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से OneWeb के 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट्स का सफल लॉन्च किया। यह लॉन्‍च अक्‍टूबर में हुआ और ISRO व NSIL के लिए बड़े कमर्शल ऑर्डर्स में से एक था। यह पहला ऐसा ऑर्डर था जिसमें LVM3 रॉकेट का इस्तेमाल किया गया। यह इसरो का सबसे भारी रॉकेट है। पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी से बनाया गया LVM3 रॉकेट अभी तक चार सफल मिशन में शामिल रहा है। इसने चंद्रयान-2 मिशन को भी लॉन्‍च किया था। 
 
 

मिशन गगनयान : अंतरिक्ष में क्‍या खाएंगे भारतीय यात्री, चला पता

भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान गगनयान (Gaganyaan) को लेकर अहम जानकारी सामने आई। बताया गया कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए शाकाहारी और मांसाहारी यानी वेज और नॉनवेज फूड आइटम्‍स वाले 6 मेनू तैयार किए जा रहे हैं। डीआरडीओ की ओर से बताया गया कि गगनयान मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय यात्रियों का खाना डीआरडीओ की मैसूर स्थित एक लेबोरेटरी में तैयार किया जा रहा है। 
Advertisement
 
 

मिशन मंगल : 6 महीनों के लिए गए ऑर्बिटर ने 8 साल तक काम करके बनाया रिकॉर्ड

इसरो को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला मंगलयान (Mars Mission) का इसी साल अंत हो गया। मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने के करीब 8 साल बाद मार्स ऑर्बिटर मिशन (MoM) की बैटरी और ईंधन हो गई। दिलचस्‍प बात यह रही कि मंगलयान को सिर्फ 6 महीनों के लिए भेजा गया था, लेकिन इसने 8 साल तक काम किया। अक्‍टूबर में इसरो ने बताया कि मंगलयान से संपर्क टूट गया है। 5 नवंबर 2013 को लॉन्‍च किए गए मिशन में कुल 450 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.