• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • दुनिया के पहले स्‍पेस टूरिस्‍ट फ‍िर करेंगे अंतरिक्ष की सैर, एलन मस्‍क की कंपनी ले जाएगी 82 साल के शख्‍स को

दुनिया के पहले स्‍पेस टूरिस्‍ट फ‍िर करेंगे अंतरिक्ष की सैर, एलन मस्‍क की कंपनी ले जाएगी 82 साल के शख्‍स को

डेनिस टीटो ने 21 साल पहले स्‍पेस की यात्रा की थी। तब वह इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर गए थे। वह एक छोटी यात्रा थी। इस दफा डेनिस ने कुछ बड़ा प्‍लान किया है।

दुनिया के पहले स्‍पेस टूरिस्‍ट फ‍िर करेंगे अंतरिक्ष की सैर, एलन मस्‍क की कंपनी ले जाएगी 82 साल के शख्‍स को

डेनिस चंद्रमा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके साथ इस बार उनकी पत्‍नी समेत कुल 10 लोग चांद पर जाएंगे। तस्‍वीर में अपनी पत्‍नी के साथ डेनिस।

ख़ास बातें
  • डेनिस समेत 10 लोगों को चांद पर ले जाए जाने की तैयारी चल रही है
  • कहा जा रहा है कि सभी काफी ज्‍यादा रकम खर्च कर अंतरिक्ष की सैर करेंगे
  • मिशन की जिम्‍मेदारी एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स के कंधों पर है
विज्ञापन
स्‍पेस टूरिज्‍म का क्षेत्र अब आकार ले रहा है। हालांकि अभी भी यह सिर्फ उन लोगों के लिए है, जिनके पास अथाह पैसा है। दुनिया के पहले अंतरिक्ष पर्यटक के तौर पर पहचान रखने वाले डेनिस टीटो ने एक बार फ‍िर से स्‍पेस में जाने का मन बनाया है। भले ही वो 82 साल के हो गए हैं, लेकिन इस उम्र में भी अंतरिक्ष की सैर करने की उनकी दिलचस्‍पी कम नहीं हुई है। डेनिस टीटो ने 21 साल पहले स्‍पेस की यात्रा की थी। तब वह इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर गए थे। वह एक छोटी यात्रा थी। इस दफा डेनिस ने कुछ बड़ा प्‍लान किया है। वह चंद्रमा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। डेनिस के साथ इस बार उनकी पत्‍नी समेत कुल 10 लोग चांद पर जाएंगे। कहा जा रहा है कि सभी काफी ज्‍यादा रकम खर्च कर अंतरिक्ष की सैर करेंगे। 

इस मिशन को पूरा करने की जिम्‍मेदारी एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स के कंधों पर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एलन मस्‍क के स्‍टारशिप प्रोग्राम के जरिए डेनिस समेत 10 लोगों को चांद पर ले जाए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि स्‍टारशिप प्रोग्राम को अभी कई टेस्टिंग से गुजरना है, ऐसे में यह मिशन कबतक लॉन्‍च होगा, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।   

एक जानकारी यह भी है कि डेनिस और एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स के बीच चांद पर जाने को लेकर साल 2021 में डील हुई थी। बुधवार को इसकी घोषणा की गई। इसमें आज से लेकर 5 साल के बीच उड़ान का ऑप्‍शन शामिल है। अगर 5 साल बाद यह उड़ान होती है, तब डेनिस 87 साल के हो जाएंगे। डील के अनुसार, इन वर्षों में डेनिस की तबीयत खराब हुई, तो वह मिशन से बाहर हो जाएंगे। 

अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज शख्‍स की बात करें, तो यह रिकॉर्ड जॉन ग्लेन के नाम है। वह पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी थे। जॉन ने 77 साल की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था। अगर डेनिस टीटो अंतरिक्ष का सफर दोबारा करते हैं, तो वह जॉन के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। 

डेनिस ने साल 2001 में जब अंतरिक्ष का पहला सफर किया था, तब वह आज के हिसाब से काफी यंग थे। कहा जाता है कि तब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा उनकी यात्रा के खिलाफ थी, लेकिन रूस को पैसों की जरूरत थी। इस तरह डेनिस इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर पहुंच गए। याद रहे कि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन को कई देश मिलकर ऑपरेट करते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »