• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ये हैं दुनिया के सबसे तेज जूते! 250 गुना बढ़ जाएगी आपके चलने की स्‍पीड, जानें प्राइस

ये हैं दुनिया के सबसे तेज जूते! 250 गुना बढ़ जाएगी आपके चलने की स्‍पीड, जानें प्राइस

Moonwalkers : इन जूतों को शिफ्ट रोबोटिक्स (Shift Robotics) में रोबोटिक्स इंजीनियरों की एक टीम ने तैयार किया है।

ये हैं दुनिया के सबसे तेज जूते! 250 गुना बढ़ जाएगी आपके चलने की स्‍पीड, जानें प्राइस

कंपनी इन जूतों को 1,399 डॉलर यानी करीब 1,15,466 रुपये में पेश करेगी। यानी ये बिलकुल भी सस्‍ते नहीं हैं।

ख़ास बातें
  • जूतों में लगी इलेक्ट्रिक मोटर व्‍यक्ति को तेजी से आगे की ओर बढ़ाती है
  • इन्‍हें रोलर स्‍केट्स का एडवांस वर्जन कहा जा सकता है
  • जूतों को शिफ्ट रोबोटिक्स के इंजीनियरों ने तैयार किया है
विज्ञापन
रोबोटिक्‍स इंजीनियरों ने खास तरह के जूते पेश किए हैं और दावा किया है कि ये दुनिया के सबसे तेज जूते हैं। इन जूतों में 8 पहिए लगे हैं जो किसी व्‍यक्ति के चलने की स्‍पीड को 250 फीसदी तक बढ़ा देते हैं। इंजीनियरों ने इन्‍हें मूनवॉकर्स (Moonwalkers) नाम दिया है, जो देखने में रोलर स्‍केट्स की तरह लगते हैं। इन्‍हें नॉर्मल जूतों के चारों ओर पट्टे की तरह बांधा जाता है और जूतों में लगी इलेक्ट्रिक मोटर व्‍यक्ति को तेजी से आगे की ओर बढ़ाती है।  

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इन जूतों को शिफ्ट रोबोटिक्स (Shift Robotics) में रोबोटिक्स इंजीनियरों की एक टीम ने तैयार किया है। नॉर्मल जूतों के साथ अगर कोई व्‍यक्ति एक घंटे में 4.8 किलोमीटर की दूरी तय करता है, अगर वह मूनवॉकर्स पहन ले, तो एक घंटे में 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। 

कंपनी इन जूतों को 1,399 डॉलर यानी करीब 1,15,466 रुपये में पेश करेगी। यानी ये बिलकुल भी सस्‍ते नहीं हैं। कंपनी इन्‍हें उपभोक्‍ताओं तक पहुंचाने के लिए क्राउडफंडिंग अभियान में जुटी है। उसका लक्ष्‍य 90 हजार डॉलर है। इन जूतों की डिलिवरी अगले साल मार्च में शुरू हो सकती है। 

आप सोच रहे होंगे कि इन जूतों को पहनकर चला कैसे जाएगा। यह सब मुमकिन होता है टेक्‍नॉलजी के जरिए। जैसे कि सीढि़यों पर चढ़ते समय एक मोड एक्टिवेट करके इन जूतों के पहियों को लॉक किया जा सकता है। यह सब जूतों में लगे मशीन लर्निंग एल्गोरिदम के जरिए मुमकिन होता है। यह एल्‍गोरिदम उपभोक्‍ता की चाल के अनुरूप खुद को ढाल लेता है।



इन जूतों के तैयार होने की कहानी भी दिलचस्‍प है। कंपनी के फाउंडर  ज़ुन्जी झांग (Xunjie Zhang) स्‍कूटर पर सवार होकर काम के लिए जा रहे थे, तभी उनका एक्‍सीडेंट एक कार से हो गया। झांग ने एक वीडियो में कहा, मैंने खुद से पूछना शुरू किया कि मैं 30 मिनट तक क्यों नहीं चला। अगर मैं स्‍कूटर पर नहीं होता, तो वह हादसा ही नहीं होता। इसी के बाद मूनवॉकर्स पर काम शुरू हुआ। ये जूते बैटरी से पावर्ड होते हैं और 1.5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज होने के बाद  11 किलोमीटर तक का सफर तय कर लेते हैं। इसमें इस्‍तेमाल हुआ एआई एल्‍गोरिदम, यूजर्स की चाल को सीखकर उन्‍हें तेजी से आगे बढ़ाता है। 

ये जूते भले ही महंगे हैं, लेकिन ये भविष्‍य की तकनीक का एक नया आईना दिखते हैं। बताते हैं कि आने वाला वक्‍त इंसान को कितना एडवांस बना देगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »